राष्ट्रसंघ ने ईरान की रचनात्मक भूमिका की सराहना व प्रशंसा की
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i108798-राष्ट्रसंघ_ने_ईरान_की_रचनात्मक_भूमिका_की_सराहना_व_प्रशंसा_की
ईरान के विदेशमंत्री और राष्ट्रसंघ के महासचिव ने टेलीफोन पर एक दूसरे से वार्ता की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २८, २०२२ १५:२३ Asia/Kolkata
  • राष्ट्रसंघ ने ईरान की रचनात्मक भूमिका की सराहना व प्रशंसा की

ईरान के विदेशमंत्री और राष्ट्रसंघ के महासचिव ने टेलीफोन पर एक दूसरे से वार्ता की है।

विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान और राष्ट्रसंघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने यमन, अफगानिस्तान और वियना में होने वाली वार्ता सहित क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय परिवर्तनों के बारे में विचारों का आदान- प्रदान किया।

समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने इस टेलीफोनी वार्ता में यमन की स्थिति की ओर संकेत किया और राजनीतिक मार्गों से यमन संकट के समाधान पर आधारित तेहरान के दृष्टिकोण पर बल दिया।

इसी प्रकार उन्होंने यमनी जनता के परिवेष्टन को समाप्त कराने हेतु राष्ट्रसंघ के प्रयासों की ओर संकेत किया और यमन में युद्ध विराम कराने,  राजनीतिक वार्ता आरंभ कराने और परिवेष्टन समाप्त करने की मांग की।

विदेशमंत्री ने अफगान संकट और बेघर हो जाने वाले अफगान शरणार्थियों की स्थिति पर ध्यान दिये जाने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान ने पिछले कुछ महीनों के दौरान लगभग 8 लाख नये अफगान शरणार्थियों को शरण दी है और यह ऐसा कार्य है जिसे अंतरराष्ट्रीय समर्थन की आवश्यकता है।

ईरान के विदेशमंत्री ने एक बार फिर अफगानिस्तान में व्यापक सरकार के गठन की आवश्यकता पर बल दिया और अफगानिस्तान मानवीय सहायताओं को भेजने हेतु तेहरान की तत्परता की घोषणा की। इसी प्रकार हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने वियना में होने वाली परमाणु वार्ता को रचनात्मक व सकारात्मक बताया और कहा कि एक अच्छे समझौते तक पहुंचने में तेहरान गम्भीर है।

इस टेलीफोनी वार्ता में राष्ट्रसंघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने भी यमन में शांति स्थापित करने, हमलों को बंद करने, मानवीय बहसों व विषयों पर ध्यान दिये जाने और यमन संकट के समाधान हेतु राजनीतिक वार्ता आरंभ कराने में ईरान के प्रयासों की सराहना व प्रशंसा की। MM  

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए