नेटो के उकसावे का परिणाम है यूक्रेन संकटः अब्दुल्लाहियान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i109810-नेटो_के_उकसावे_का_परिणाम_है_यूक्रेन_संकटः_अब्दुल्लाहियान
ईरान के विदेशमंत्री ने बताया है कि नेटो द्वारा उकसाने पर यूक्रेन संकट अस्तित्व में आया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २४, २०२२ १८:०८ Asia/Kolkata
  • नेटो के उकसावे का परिणाम है यूक्रेन संकटः अब्दुल्लाहियान

ईरान के विदेशमंत्री ने बताया है कि नेटो द्वारा उकसाने पर यूक्रेन संकट अस्तित्व में आया है।

हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने गुरूवार को यूक्रेन के परिवर्तनों के बारे में  ट्वीट किया।

उन्होंने लिखा है कि हम युद्ध को समस्या का समाधान नहीं मानते।  उन्होंने आगे लिखा कि संघर्ष विराम का लागू होना और कूटनीतिक समाधाना के लिए प्रयास इस समय ज़रूरी हैं।  हालांकि उन्होंने यह भी लिखा है कि नेटो के उकसाने के कारण आज यूक्रेन के साथ एसा हुआ।

इसी बीच ईरान के विदेशमंत्री ने यूक्रेन में इस्लामी गणतंत्र ईरान के राजदूत मनुचेहर मुरादी से टेलिफोन पर बात करके यूक्रेन में रहने वाले ईरानियों की हर संभव सहायता करने को कहा।

ज्ञात रहे कि रूस के राष्ट्रपति विलादिमीर पुतीन ने गुरूवार की सुबह दोनबास क्षेत्र की सुरक्षा के लिए विशेष सैन्य कार्यवाही आरंभ करने का आदेश जारी किया था।  उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि हर संभावित रक्तपात की ज़िम्मेदारी अब यूक्रेन की सरकार की होगी।  यूक्रेन के विभिन्न क्षेत्रों में रूसी कार्यवाही चल रही है।

रूस के रक्षामंत्रालय की ओर से बयान जारी किया गया है कि केवल सैन्य ठिकानों और सैन्य हवाई अड्डों को ही निशाना बनाया गया है।  इस बयान के अनुसार वहां के नगरों पर बमबारी नहीं की जाएगी।

इससे पहले रूसी राष्ट्रपति पुतीन कह चुके हैं इस देश के सैनिक दोनबास क्षेत्र में विशेष आप्रेशन अंजाम देंगे। इस बयान के बाद उन्होंने यूक्रेन से मांग की है कि वह अपना सैन्यकरण बंद कर दे।  उन्होंने साथ ही यूक्रेनी सैनिकों से कहा है कि वह हथियार डाल दे।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए