40 लाख अफ़ग़ानी ईरान के मेहमान हैः राष्ट्रपति रईसी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i111104-40_लाख_अफ़ग़ानी_ईरान_के_मेहमान_हैः_राष्ट्रपति_रईसी
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि यूरोपीय दावों के विपरीत, 40 लाख़ अफ़गानी ईरान में मेहमान हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Apr ०१, २०२२ १३:२४ Asia/Kolkata
  • ख़ुरासाने रज़वी प्रांत में राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी प्रेस वार्ता करते हुए
    ख़ुरासाने रज़वी प्रांत में राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी प्रेस वार्ता करते हुए

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि यूरोपीय दावों के विपरीत, 40 लाख़ अफ़गानी ईरान में मेहमान हैं।

समाचार एजेंसी इर्ना की रिपोर्ट के मुताबिक़, इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने पवित्र नगर मशहद में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान अफ़ग़ानिस्तान के प्रियजनों के प्रति अपनी ज़िम्मेदारियों को महसूस करता है, क्योंकि ईरान में मौजूद अफ़ग़ान नागरिक केवल शरणार्थी नहीं बल्कि हमारे मेहमान हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सोच यूरोपीय देशों से बिल्कुल विपरीत है क्योंकि वह केवल अपनी राजनीतिक आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अफ़गानिस्तान के मुद्दे का इस्तेमाल करते हैं। राष्ट्रपति रईसी ने कहा कि "आज, अफ़ग़ानिस्तान के अंदर जो महत्वपूर्ण है वह इस देश में सभी वर्गों की भागीदारी के साथ एक समावेशी सरकार का गठन है।"

पवित्र नगर मशहद में प्रेस वार्ता करते हुए राष्ट्रपति रईसी

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने ख़ुरासाने रज़वी प्रांत में बड़ी संख्या में रहने वाले अफ़ग़ान नागरिकों के विभिन्न मुद्दों के बारे में कहा कि सभी अफ़ग़ान नागरिकों की शिक्षा, जीवन शैली और रोज़गार का मुद्दा इस्लामी गणतंत्र ईरान के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए, यह योजना बनाई गई है कि अप्रवासी संगठन के रूप में एक केंद्रीय तंत्र का गठन किया जाएगा और उस संगठन के कार्यालय ख़ुरासाने रज़वी और अन्य प्रांतों में सक्रिय किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति रईसी अपनी कैबिनेट के सदस्यों के साथ ईरानी नववर्ष पर प्रथम प्रांतीय दौरे के अंतर्गत बुधवार को ख़ुरासाने रज़वी प्रांत पहुंचे हैं। राष्ट्रपति रईसी अबतक 17 प्रांतों की यात्रा कर चुके हैं। अपने प्रांतीय दौरे के दौरान राष्ट्रपति रईसी आम लोगों से मुलाक़ात करते हैं और उनकी समस्याओं को सुनते हैं। (RZ)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए