ब्रिटिश शीयाओं और अमरीकी सुन्नीओं से होशियार रहेंः राष्ट्रपति रईसी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i112738-ब्रिटिश_शीयाओं_और_अमरीकी_सुन्नीओं_से_होशियार_रहेंः_राष्ट्रपति_रईसी
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने शीया-सुन्नी एकता को रणनैतिक महत्व से संपन्न क़रार दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १५, २०२२ ०९:५३ Asia/Kolkata
  • ब्रिटिश शीयाओं और अमरीकी सुन्नीओं से होशियार रहेंः  राष्ट्रपति रईसी

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने शीया-सुन्नी एकता को रणनैतिक महत्व से संपन्न क़रार दिया है।

राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने रविवार को देश के सुन्नी धर्मगुरुओं के एक ग्रुप से मुलाक़ात की। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने शीया- सुन्नी एकता को रणनैतिक महत्व से संपन्न मुद्दा क़रार दिया।

उन्होंने देश के इतिहास में सुन्नी समुदाय के धर्मगुरुओं के महत्व और उनके उच्च स्थान को महत्वपूर्ण क़रार दिया और कहा कि सुन्नी धर्मगुरु और बुद्धिजीवी अपने शहरों में बहुत सी सेवाएं अंजाम दे रहे हैं और वर्षों से इस्लामी देश में शीया-सुन्नी आपस में मिलकर जीवन व्यीतत कर रहे हैं।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने कहा कि अगर अतीत में सीमावर्ती आय को सीमावर्ती लोगों को दे दिया जाता और सीमावर्ती मंडियां सक्रिय होती तो वर्तमान समस्याएं पेश न आतीं।

उन्होंने अपनी मुलाक़ात में क्षेत्र में तकफ़ीरी तत्वों के फैलते दायरे की ओर इशारा करते हुए कहा कि देश में तकफ़ीरी और सल्फ़ी विचारधाराओं की ओर से सचेत रहने की ज़रूरत है और ब्रिटिश शीया और अमरीकी सुन्नी दोनों ही एक ही सिक्के के दो रुख़ हैं और दोनों ही इस्लामी दुनिया में एकता के विरुद्ध हैं। (AK)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए