क्षेत्र के लिए अच्छी ख़बर, ईरानी और सऊदी विदेशमंत्री की होगी मुलाक़ात
निकट भविष्य में ईरानी विदेशमंत्री इराक़ की राजधानी बग़दाद में सऊदी अरब के विदेशमंत्री से मुलाक़ात करेंगे।
फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी के अनुसार ईरानी विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान शीघ्र ही इराक़ में सऊदी अरब के विदेशमंत्री फ़ैसल बिन फ़रहान से मुलाक़ात करेंगे।
इस्लामी गणतंत्र ईरान की संसद मजलिसे शूराए इस्लामी के राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के सदस्य ने फ़ार्स न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि तेहरान और रियाज़ के बीच आरंभिक समझौता तय पा गया है, निकट भविष्य में हमारे और सऊदी अरब के विदेशमंत्रियों के बीच एक मुलाक़ात होगी।
करीमी क़ुद्दूसी ने कहा कि इस मुलाक़ात में द्विक्षपीय मुद्दों और दूतावासों के खुलने के साथ साथ क्षेत्रीय मुद्दों विशेषकर यमनी संकट पर भी विचार विमर्श किया जाएगा। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए