राष्ट्रपति रईसी, सोमवार को ओमान का महत्वपूर्ण दौरा करेंगे
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i112958-राष्ट्रपति_रईसी_सोमवार_को_ओमान_का_महत्वपूर्ण_दौरा_करेंगे
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति सोमवार को एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधि मंडल के साथ ओमान का दौरा करेंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २२, २०२२ ०६:२४ Asia/Kolkata
  • राष्ट्रपति रईसी, सोमवार को ओमान का महत्वपूर्ण दौरा करेंगे

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति सोमवार को एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधि मंडल के साथ ओमान का दौरा करेंगे।

राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ओमान नरेश हैसम बिन तारिक़ आले सईद के आधिकारिक निमंत्रण पर सोमवार को इस देश का दौरा करेंगे।

ईरान के राष्ट्रपति कूटनयिक प्रयासों और आर्थिक, राजनैतिक और सांस्कृतिक संबंधों को विस्तृत करने के लिए ओमान नरेश हैसम बिन तारिक़ आले सईद के सरकारी निमंत्रण पर 23 मई सोमवार को मसक़त के लिए रवाना होंगे।

रिपोर्ट में बताया गया है कि ओमान नरेश के महल में एक सरकारी मुलाक़ात, द्विपक्षीय संबंधों में विस्तार के मामलों की समीक्षा, सहयोग के कई दस्तावेज़ों और नोट्स पर हस्ताक्षर, ओमान में रहने वाले ईरानियों से मुलाक़ात और ओमानी व्यापारियों और अर्थशास्त्रियों से मुलाक़ात,  राष्ट्रपति के दौरे के महत्वपूर्ण कार्यक्रम हैं।

ब्योरे के अनुसार 50 ईरानी अर्थशास्त्रियों और व्यापारियों ने पिछले सप्ताह दोनों देशों के बीच आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को मज़बूत करने की दिश में क़दम बढ़ाने लिए ओमान का दौरा किया था।

ओमान में तैनात ईरान के राजदूत अली नजफ़ी ने शनिवार को कहा था कि राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी का सोमवार का दौरा, दोनों देशों के बीच आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को मज़बूत करने में सहायक सिद्ध होगा।

उन्होंने राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी के सोमवार के ओमान दौरे के कार्यक्रमों और लक्ष्यों का ब्योरा देते हुए ईरान और ओमान के बीच संबंधों को विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन क़रार दिया और कहा कि यह संबंध अच्छे पड़ोस और संयुक्त एतिहासिक, सांस्कृतिक और पड़ोसियों के संबंधों के सिद्धांतों पर आधारित हैं, हमें दोनों देशों के बीच संबंधों में कोई समस्या या रुकावट नहीं है।

मसक़त में तैनात ईरानी राजदूत ने कहा कि आर्थिक क्षेत्र में दोनों देशों के बीच संबंधों को विस्तृत किए जाने की अपार क्षमताएं पायी जाती हैं और इस मैदान में दोनों देशों के संबंध निरंतर आगे की ओर बढ़ रहे हैं। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए