ईरान अपने सैन्य सलाहकार सीरिया भेजता रहेगा, विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i11356-ईरान_अपने_सैन्य_सलाहकार_सीरिया_भेजता_रहेगा_विदेशमंत्रालय_के_प्रवक्ता
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि सीरिया के संकट के समाधान का एकमात्र मार्ग, इस देश की जनता की राय को महत्व देना है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १४, २०१६ २१:०७ Asia/Kolkata
  • ईरान अपने सैन्य सलाहकार सीरिया भेजता रहेगा, विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि सीरिया के संकट के समाधान का एकमात्र मार्ग, इस देश की जनता की राय को महत्व देना है।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सादिक़ हुसैन जाबेरी अन्सारी ने शनिवार को तेहरान में शहीद बद्रुरुद्दीन के लिए आयोजित एक शोक सभा में कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान ने सीरिया संकट के आरंभ से ही इस संकट के राजनीतिक समाधान की आवश्यकता पर बल दिया है और बारम्बार याद दिलाया है कि सीरिया संकट का सैनिक समाधान नहीं है।

उन्होंने कुछ देशों के सैनिकों को सीरिया भेजे जाने के बारे में कहा कि सीरिया संकट के दौरान विभिन्न देशों की ओर से किया जाने वाला हस्तक्षेप, निश्चित रूप से इस देश की जनता के हित में नहीं है।

उन्होंने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान सीरिया की सरकार की अपील पर दमिश्क के अनुरोध के अनुसार सैन्य सलाहकार सीरिया भेजता है और यह काम जारी रहेगा।

उन्होंने हिज्बु्ल्लाह के कमांडर मुस्तफा बदरुद्दीन की शहादत पर उनके परिजनों को सांत्वना दी। (Q.A.)