परमाणु मामले में ईरान सबसे पारदर्शी देशः जहरुमी
ईरान सरकार के प्रवक्ता ने देश के परमाणु कार्यक्रम को विश्व का सबसे अधिक पारदर्शी कार्यक्रम बताया है।
अली बहादुरी जहरुमी ने कहा कि आईएईए की ओर से ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों का अधिक निरीक्षण उसके पारदर्शी होने को सिद्ध करता है।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार से परमाणु कार्यक्रम की दृष्टि से ईरान, संसार का सबसे पारदर्शी देश है। सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि प्रतिबंधों को हटाए जाने के बारे में वार्ता जारी है और उसका कोई भी संबन्ध, अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी में पारित किये गए ईरानी विरोधी प्रस्ताव से नहीं है।
उनका यह भी कहना था इस्लामी गणतंत्र ईरान की सरकार प्रतिबंधों को निष्क्रिय बनाने की कोशिश कर रही है और उसने कभी भी वार्ता की मेज़ की प्रक्रिया को ख़राब नहीं किया है। सरकार के प्रवक्ता ने यह भी कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी आईएईए के महासचिव की अवैध ज़ायोनी शासन की यात्रा के बाद ईरान विरोधी प्रस्ताव का लाया जाना उसके पास स्वावलंबन के न होने की ओर संकेत करता है।
उन्होंने यह भी कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय संस्थाओं को पूरी तरह से आज़ाद होना चाहिए। बहादुरी जहरूमी के अनुसार ईरान की परमाणु गतिविधियां, आईएईए के निरीक्षण में जारी हैं जो पूरी तरह से पारदर्शी हैं।
उल्लेखनीय है कि ईरान के विरुद्ध प्रतिबंधों को हटाए जाने के उद्देश्य से वियना में वार्ता का क्रम जारी है किंतु अमरीका और तीन अन्य यूरोपीय देशों ने अवैध ज़ायोनी शासन के दबाव के कारण आईएईए के महानिदेशक के साथ समनवय करते हुए ईरान विरोधी प्रस्ताव पारित कर दिया है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए