शत्रु का उद्देश्य है, पहचान मिटाना और निराशा पैदा करना
मुहम्मद जवाद हाज अलीअकबरी ने कहा है कि वर्चस्ववादी, ईरान में पहचान को मिटाना और निराशा पैदा करना चाहते हैं।
तेहरान के इमामे जुमा हुज्जतुल इस्लाम मुहम्मद जवाद हाज अली अकबरी कहते हैं कि अमरीका के नेतृत्व में वर्चस्ववाद की योजना यह है कि यहां पर पहचान को मिटाया जाए और देश मे निराशा का वातावरण पैदा किया जाए।
उन्होंने अपने ख़ुत्बे में कहा कि अमरीका का मूल उद्देश्य, ईरान की इस्लामी शासन व्यवस्था को गिराना है। ईरान मे हालिया उपद्रव के दौरान अमरीकी नेतृत्व में जो कुछ किया जा रहा है उससे यही पता चलता है कि वे इसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए सबकुछ कर रहे हैं। पहले चरण में वे पहचान मिटाने की कोशिश कर रहे हैं। इस्लामी क्रांति की सफलता के बाद व्यापक स्तर पर सांस्कृतिक युद्ध छेड़ा जा चुका है जो बहुत ही जटिल है।
इस युद्ध में सोशल मीडिया सहित हर प्रकार के संपर्क के साधनों को हथकण्डे के रूप में प्रयोग किया जा रहा है। ईरान के विरुद्ध छेड़े गए इस सांस्कृतिक युद्ध में अबतक अरबों डाॅलर ख़र्च किये जा चुके हैं। हाज अली अकबरी ने कहा कि इस समय देश के युवाओं को लक्ष्य बनाया जा रहा है। इस बारे में इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता कहते हैं कि वे एक एसी नई पीढी के इच्छुक हैं जो अदूरदर्शी, सतही सोच वाली, उत्साहहीन निराशावादी और अविश्वसनीय हो।
ईरान के संदर्भ में विश्व वरचस्ववाद की दूसरी कार्यवाही अशांति उत्पन्न करना है। इसको उन्होंने अपनी कार्यसूचि में शामिल कर रखा है। हालांकि इस्लामी क्रांति की सफलता के बाद से यह काम विभिन्न शैलियों में किया जाता रहा है। हालिया अशांति में पश्चिम ने खुलकर उपद्रवियों का समर्थन किया ओर कर रहे हैं। इस काम से उनका लक्ष्य ईरान को अशांत बनाना है। इसी के साथ विश्व वर्चस्ववाद, ईरान को अशांत बनाए रखने के लिए आतंकी विशेषकर तकफीरी आतंकी गुटों से सहायता ले रहा है।
इसका ताज़ा उदाहरण शीराज़ नगर में स्थति शाह चराग़ के मज़ार पर नमाज़ के दौरान लोगों पर हमला करना है जिसमें बड़ी संख्या में नमाज़ी शहीद हो गए। इस हमले के बारे में इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनेई कहते हैं कि आग भड़काने वाले दुश्मन के संबन्ध में हमारी ज़िम्मेदारी बनती है कि देश की सुरक्षा प्रणाली और न्याय पालिका का समर्थन करें और एकजुट रहें।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए