इस्राईल का विनाश निश्चित हैः ईरानी कमान्डर
ईरान की सशस्त्र सेना के सीनियर कमान्डर का कहना है कि इस्राईल का विनाश निश्चित है।
ईरान की सशस्त्र सेना के सीनियर कमान्डर जनरल सैयद अब्दुर्रहीम मूसवी का कहना है कि ज़ायोनियों को अगर अपने विनाश की जल्दी है तो उन्हें ईरान पर हमला करना होगा।
उन्होंने यमन के अलमसीरा चैनल से बात करते हुए कहा कि इस बात में कोई शक नहीं है कि ज़ायोनी शासन तबाह होगा।
जनरल अब्दुर्रहीम मूसवी ने कहा कि ज़ायोनी सैन्य अभ्यास करके और ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमले का अभ्यास करके भ्रांति में ग्रस्त होकर शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं।
ईरान की सशस्त्र सेना के एक अन्य कमान्डर जनरल अली फ़दवी ने भी इस चैनल से बात करते हुए कहा कि ईरान के विरुद्ध दुश्मनों की धमकियां केवल बकवास है और किसी में भी ईरान पर हमले का साहस नहीं है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!
फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें