ईरानी, आज़ादी के लोक-लुभावन नारे के धोखे में नहीं आयेंगेः राष्ट्रपति
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i119412-ईरानी_आज़ादी_के_लोक_लुभावन_नारे_के_धोखे_में_नहीं_आयेंगेः_राष्ट्रपति
राष्ट्रपति सय्यद मोहम्मद इब्राहीम रईसी ने कहा है कि ईरानी लोग आज़ादी के नारे के धोखे में नहीं आयेंगे और ईरानी राष्ट्र, दुश्मनों को स्वाधीनता, आज़ादी और इस्लामी व्यवस्था को खतरे में डालने की अनुमति नहीं देगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०८, २०२२ १३:२७ Asia/Kolkata
  • ईरानी, आज़ादी के लोक-लुभावन नारे के धोखे में नहीं आयेंगेः राष्ट्रपति

राष्ट्रपति सय्यद मोहम्मद इब्राहीम रईसी ने कहा है कि ईरानी लोग आज़ादी के नारे के धोखे में नहीं आयेंगे और ईरानी राष्ट्र, दुश्मनों को स्वाधीनता, आज़ादी और इस्लामी व्यवस्था को खतरे में डालने की अनुमति नहीं देगा।

राष्ट्रपति रईसी ने तेहरान के दक्षिण पश्चिम में स्थित रोबात करीम उपनगर की यात्रा के दौरान कहा कि जो लोग बातों से समाज में विघ्न उत्पन्न करते और फूट डालते हैं और लोगों की आस्था को लक्ष्य बनाते हैं उनकी पहचान की जानी चाहिये।

राष्ट्रपति ने कहा कि कुछ लोग मेहनत से पढ़ाई करने वाले छात्रों को पढ़ाई और सामाजिक गतिविधियां करने से रोकना चाहते हैं और वे इस प्रकार से अमल करना चाहते हैं जिससे समाज विकास व प्रगति करने से रुक जाये।

इसी प्रकार राष्ट्रपति सैय्यद इब्राहीम रईसी ने ईरान की इस्लामी व्यवस्था के दुश्मनों और विश्व साम्राज्यवादियों को संबोधित करके कहा कि आपकी क्षेत्र में उपस्थिति और सुन्दर नारे लोगों की शांति व सुरक्षा खत्म करने वाले हैं।

उन्होंने बल देकर कहा कि दुश्मन ईरानी समाज में मौजूद आज़ादी और विकास नहीं चाहते हैं और अशांति व उपद्रव उत्पन्न करके ईरान की प्रगति के मार्ग में बाधा बनना चाहते हैं। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें