अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका की उपस्थिति तबाही का कारण बनीः राष्ट्रपति
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी का कहना है कि अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका की उपस्थिति का परिणाम युद्ध, रक्तपात और अमरीका की पराजय के अलावा कुछ और नहीं निकला।
उन्होंने यह बयान करते हुए कि दुश्मनों की निरंतर पराजय, उस समाज को न पहचानने की वजह से है, कहा कि अफ़ग़ानिस्तान में 20 वर्षीय अमरीकी उपस्थिति का परिणाम, रक्तपात और अमरीका की पराजय के अलावा कुछ और नहीं निकला क्योंकि ख़ुद उनके दावों के विपरीत वह क्षेत्र की सच्चाईयों और हक़ीक़तों से अवगत नहीं थे।
राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने कहा कि आज की दुनिया में सूचना और तकनीक, समाज को सीमित नहीं कर सकती बल्कि युवाओं और जनता का सांस्कृतिक मार्गदर्शन करके उन्हें सांस्कृतिक, आस्था और विश्वास संबंधी यलग़ारों से बचाया जाता सकता है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए