दुश्मनों को ईरान की ताक़त का अंदाज़ा है, मेजर जनरल रहीम सफ़वी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i119604-दुश्मनों_को_ईरान_की_ताक़त_का_अंदाज़ा_है_मेजर_जनरल_रहीम_सफ़वी
सैन्य मामलों में ईरान की इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के सीनियर सलाहकार का कहना है कि दुश्मनों को इस्लामी गणतंत्र ईरान की ताक़त का अंदाज़ा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १४, २०२२ ०८:४७ Asia/Kolkata
  • दुश्मनों को ईरान की ताक़त का अंदाज़ा है, मेजर जनरल रहीम सफ़वी

सैन्य मामलों में ईरान की इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के सीनियर सलाहकार का कहना है कि दुश्मनों को इस्लामी गणतंत्र ईरान की ताक़त का अंदाज़ा है।

सुप्रीम कमांडर के सहायक और सीनियर सलाहकार मेजर जनरल सैय्यद यहया रहीम सफ़वी ने सीमा प्रबंधन में नए दृष्टिकोण पर आयोजित पहले राष्ट्रीय सम्मेलन में कहाः दुश्मन ईरान को अच्छी तरह से जानते हैं और पहचानते हैं कि वह कितना शक्तिशाली है। वे ईरान की भौगोलिक और भू-राजनीतिक स्थिति को अच्छी तरह से समझते हैं।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, मेजर जनरल रहीम सफ़वी का कहना था कि हम वैश्विक और क्षेत्रीय स्तर पर सुरक्षा और शक्ति की अवधारणाओं के परिवर्तन और बदलाव को देख रहे हैं।

उन्होंने कहाः सीमाओं की सुरक्षा ईरान के लिए गर्व का स्रोत है, और देश की क़ानून-व्यवस्था प्रणाली की गतिविधियां, वैज्ञानिक और बुद्धिमानी रही हैं।

मेजर जनरल रहीम सफ़वी ने उल्लेख किया कि ईरान के दुश्मनों का बड़ा उद्देश्य यह है कि लोग नाराज़ और क्रोधित हो जाएं, ताकि वे ईरान के ख़िलाफ़ एक संयुक्त मोर्चा खोल सकें। msm