विदेशमंत्री ओमान पहुंचे
विदेशमंत्री ओमान में होने वाली बैठक में भाग लेने के लिए गये हैं
ओमान में एक बैठक हो रही है जिसमें भाग लेने के लिए क्षेत्र के एक प्रभावी देश के रूप में विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान भी भाग ले रहे हैं।
समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार ओमान बैठक बगदाद में होने वाली कांफ्रेन्स का दूसरा चरण था और सहयोग व भागीदारी उस कांफ्रेन्स का शीर्षक था। ईरान ने उस कांफ्रेन्स में विदेशमंत्री की सतह पर भाग लिया था।
इससे पहले होने वाली बैठक में सऊदी अरब और तुर्किये ने भी विदेशमंत्री की सतह पर भाग लिया था परंतु फ्रांस और मिस्र ने राष्ट्रपति की सतह पर और कुवैत ने प्रधानमंत्री की सतह पर और कतर और संयुक्त अरब इमारात ने शासक के सहायक की सतह पर भाग लिया था जबकि जार्डन ने नरेश स्तर पर बैठक में भाग लिया था।
ओमान में होने वाली बैठक में ईरान की उपस्थिति एक प्रभावी देश के रूप में काफी महत्वपूर्ण है और उस पर अंतरराष्ट्रीय संचार माध्यम ध्यान दे रहे हैं।
ओमान में होने वाली बैठक में भाग लेने के लिए ईरान को आमंत्रित किया जाना इस बात का सूचक है कि अमेरिका सहित कुछ पश्चिमी देश जो ईरान को अलग- थलग करने का प्रयास कर रहे हैं उसका कोई प्रभाव नहीं है और क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान की उपस्थिति एक ज़रूरत है।
पहले दौर की जो कांफ्रेन्स बगदाद में हुई थी उसमें सीरिया को आमंत्रित नहीं किया गया था जिस पर ईरान के विदेशमंत्री ने टीका- टिप्पणी की और उस कांफ्रेन्स की समाप्ति के बाद तुरंत दमिश्क गये और दमिश्क के अधिकारियों को बगदाद कांफ्रेन्स में होने वाली बातों से अवगत कराया। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!
फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें