निकारागुआ ने ईरान द्वारा दिए गये मंत्र का लोहा मान लिया
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i119774-निकारागुआ_ने_ईरान_द्वारा_दिए_गये_मंत्र_का_लोहा_मान_लिया
ईरान का कहना है कि समन्वित देशों के बीच सहयोग में विस्तार से वैश्विक साम्राज्यवाद के मोर्चे के दबाव को कम किया जा सकता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १९, २०२२ ०८:११ Asia/Kolkata
  • निकारागुआ ने ईरान द्वारा दिए गये मंत्र का लोहा मान लिया

ईरान का कहना है कि समन्वित देशों के बीच सहयोग में विस्तार से वैश्विक साम्राज्यवाद के मोर्चे के दबाव को कम किया जा सकता है।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने निकारागुआ के विदेशमंत्री से मुलाक़ात में बल दिया कि समन्वित देशों के बीच सहयोग विस्तार से साम्राज्यवादी मोर्चे के दबाव को नाकाम बनाया जा सकता है।

राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने रविवार की शाम तेहरान में निकारागुआ के विदेशमंत्री डेनिस मोन्काडा से मुलाक़ात की। इस मुलाक़ात में उन्होंने ईरान और निकारागुआ के बीच अच्छे द्विपक्षीय संबंधों और अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं व संगठनों में दोनोमं के देशों के बीच सकारात्मक और सार्थक सहयोग का उल्लेख करते हुए साम्राज्यवादी शक्तियों विशेषकर अमरीका के विरुद्ध प्रतिरोध पर बल दिया और इस प्रतिरोध को दोनों देशों के बीच संबंधों की मज़बूत का अहम तत्व क़रार दिया।

निकारागुआ के विदेशमंत्री से मुलाक़ात में राष्ट्रपति रईसी ने ईरान और लैटिन अमरीकी देशों की अपार क्षमताओं को ईरान और निकारागुआ सहित लैटिन अमरीकी देशों के बीच संबंधों में विकास के लिए एक उचित प्लेटफ़ार्म क़रार दिया।  

राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने अमरीका और पश्चिमी देशों की ओर से आज़ाद और प्रतिरोध करने वाले देशों के विरुद्ध मानवाधिकार जैसे हथकंडों के प्रयोग की ओर इशारा करते हुए कहा कि आज़ाद और संघर्ष करने वाले देशों और राष्ट्रों के विरुद्ध अमरीका के सारे समीकरण बर्बाद हो गये।   

इस मुलाक़ात में निकरागुआ के विदेशमंत्री ने अमरीकी दबाव और प्रतिबंधों के मुक़ाबले में ईरान द्वारा डटे रहने और प्रतिरोध के पाठ की ओर इशारा करते हुए दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग और व्यापारिक लेनदेने में वृद्धि की मांग की। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें