ईरान के अंतरिक्ष और मीज़ाइल कार्यक्रमों से इस्राईल की परेशानियां बढ़ीं
इस्राईल का कहना है कि ईरान के पास अपनी अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के साथ अंतरमहाद्वीपीय मिज़ाइलों को विकसित करने की क्षमता पायी जाती है।
ज़ायोनी अधिकारियों ने ईरान की मिज़ाइल शक्ति को स्वीकार करते हुए कहा है कि ईरान की अंतरिक्ष तकनीक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल बनाने में सक्षम है।
इस्राईली अधिकारियों ने अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में ईरान की प्रगति को स्वीकार किया है और कहा है कि ईरान, परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करने में सक्षम है। उनका कहना है कि ईरान अंतरिक्ष कार्यक्रम में अपने मीज़ाइलों के लिए भी इस तकनीक का इस्तेमाल कर सकता है।
इस्राईली समाचार पत्र हारेट्ज़ के अनुसार, इस्राईली अधिकारियों का कहना है कि ईरान अपनी पारंपरिक मीज़ाइलों की मारक क्षमता और सीमा बढ़ाने के लिए अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का उपयोग करने में सक्षम है।
इस्राईली अधिकारियों ने इस बात पर भी ज़ोर दिया है कि ईरान ने जिन दो उपग्रहों को कक्षा में भेजने के लिए दो मीज़ाइलों को विकसित किया है वे "ज़ुल-जनाह" और "क़ाइम-100" हैं जिनमें ऐसे इंजन और ईंधन टैंक हैं जो मिसाइल लॉन्च करने में सक्षम हैं और इसके परिणामस्वरूप, ईरान सैन्य उद्देश्यों के लिए उनका उपयोग करने की तकनीक हासिल कर सकता है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए