ईरान के विदेशमंत्री ओमान पहुंचे
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i120034-ईरान_के_विदेशमंत्री_ओमान_पहुंचे
ईरान के विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान मंगलवार की शाम को एक प्रतिनिधिमंडल के साथ ओमान की राजधानी मस्कत पहुंचे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २८, २०२२ ०६:१८ Asia/Kolkata
  • ईरान के विदेशमंत्री ओमान पहुंचे

ईरान के विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान मंगलवार की शाम को एक प्रतिनिधिमंडल के साथ ओमान की राजधानी मस्कत पहुंचे।

मसक़त में ईरानी दूतावास ने बताया है कि हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान इस यात्रा में ओमान के उच्च अधिकारियों से विचार- विमर्श करेंगे। अमीर अब्दुल्लाहियान की यह दूसरी मसकत यात्रा है।

उन्होंने पिछले वर्ष भी ओमान की यात्रा की थी। पिछले साल जब ईरान के राष्ट्रपति सैयद मोहम्मद रईसी ओमान की यात्रा पर गये थे तब विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान इस यात्रा में उनके साथ थे।

22 दिसंबर को विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान और ओमान के विदेशमंत्री सय्यद बद्र अलबू सईदी के बीच टेलीफोन पर बातचीत हुई थी जिसमें दोनों पक्षों ने महत्वपूर्ण विषयों के बारे में विचारों का आदान- प्रदान किया था।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार विदेशमंत्री ने ओमान पहुंचने पर पत्रकारों से वार्ता में कहा कि तेहरान और मसक़त हमेशा द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों के बारे में विचार- विमर्श में रुचि रखते हैं।

उन्होंने कहा कि ओमान विभिन्न मामलों के बारे में वार्ता का केन्द्र है चाहे वह ईरान से संबंधित हों या क्षेत्र के किसी संकट से संबंधित हो और ओमान के अधिकारियों की ओर से सदैव शुभ चिंतक क़दम उठाये गये हैं।

इसी प्रकार विदेशमंत्री ने कहा कि यह यात्रा एक अवसर है इसमें द्विपक्षीय मामलों के संबंध में विचार- विमर्श के साथ उन मामलों के बारे में भी विचारों का आदान- प्रदान किया जायेगा जिन्हें अधिक गति दी जानी चाहिये।

उन्होंने बल देकर कहा कि इस वार्ता में यमन, अफगानिस्तान और यूक्रेन संकटों पर ध्यान दिया जायेगा। इसी प्रकार ईरान के विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा कि वह ओमान नरेश के लिए राष्ट्रपति श्री रईसी का संदेश भी लाये हैं। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें