मिस्र ने जताई ईरान के साथ वार्ता की तत्परता
इस्लामी गणतंत्र ईरान के साथ वार्ता आरंभ करने के लिए मिस्र ने अपनी तत्परता की घोषणा की है।
मिस्री अधिकारियों का कहना है कि ईरान के साथ संबन्धों को सामान्य करने के उद्देश्य से क़ाहिरा, इराक़ की मेज़बानी में वार्ता के लिए तैयार है।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार मिस्र के विदेशी मामलों के कार्यकारी अधिकारी इज़्ज़त सअद ने स्पूतनिक समाचार एजेन्सी के साथ बात करते हुए बताया कि बग़दाद-2 बैठक के बाद क़ाहिरा और तेहरान के बीच वार्ता के द्वार खुले हुए हैं।
इस बैठक से पहले ईरान के विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने जार्डन की राजधानी उम्मान में आयोजित बग़दाद-2 बैठक के बाद कहा था कि इस बैठक के दौरान इराक़ के विदेशमंत्री मुहम्मद शियाअ अस्सूदानी के साथ वार्ता में उन्होंने ईरान के साथ कूटनीतिक वार्ता का प्रस्ताव दिया था। इस वार्ता में ईरान के विदेशमंत्री ने सऊदी अरब के विदेशमंत्री फैसल बिन फ़रहान से भी भेंटवार्ता की थी।
याद रहे कि ईरान और सऊदी अरब के बीच कई क्षेत्रीय मामलों में मतभेद पाया जाता है। वर्तमान समय में दोनों देशों के बीच कूटनैतिक संबंध नहीं है मगर कुछ महीनों से दोनों देशों के बीच बग़दाद में वार्ता के कई दौर हुए हैं। जार्डन में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की मुलाक़ात को कूटनीति के क्षेत्र में एक अच्छा संकेत माना जा रहा है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए