सैन्य अभ्यास के सारे लक्ष्य पूरे हो गये
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i120372-सैन्य_अभ्यास_के_सारे_लक्ष्य_पूरे_हो_गये
इस्लामी गणतंत्र ईरान की थलसेना के कमान्डर का कहना है कि ज़ुल्फ़िक़र-1401 अभ्यास में स्थानीय उपकरणों के उपयोग और अनुभवी मानव संसाधनों की क्षमताओं के साथ सेना के लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०७, २०२३ १३:५३ Asia/Kolkata
  • सैन्य अभ्यास के सारे लक्ष्य पूरे हो गये

इस्लामी गणतंत्र ईरान की थलसेना के कमान्डर का कहना है कि ज़ुल्फ़िक़र-1401 अभ्यास में स्थानीय उपकरणों के उपयोग और अनुभवी मानव संसाधनों की क्षमताओं के साथ सेना के लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया गया।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार ईरान की थलसेना के कमांडर ब्रिगेडियर-जनरल क्यूमर्स हैदरी ने शनिवार को ज़ुल्फ़िक़ार-1401 सेना में बक्तरबंद इकाइयों, तोपख़ाने, मशीनीकृत पैदल सेना, ड्रोन, जंगलों और वायु सेना की उपस्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि सैन्य अभ्यास में थलसेना ने नई रणनीति और तकनीकों के कार्यान्वयन, विशेष रूप से ड्रोन और उड्डयन के क्षेत्र में अपनी क्षमताओं और शक्ति का प्रदर्शन किया।

ब्रिगेडियर जनरल हैदरी ने ज़ुल्फ़िक़ार-1401 अभ्यास को अपनी तरह का अनूठा सैन्य अभ्यास बताया और कहा कि पहली बार सेना की वायु सेना काबरी और परिवहन हेलीकाप्टरों के साथ मकरान तट में नौसैनिक जहाजों पर लैंडिंग और टेक-ऑफ ऑप्रेशन सफलतापूर्वक करने में सक्षम रही है।

ज्ञात रहे कि इस्लामी गणतंत्र ईरान की थलसेना का सैन्य अभ्यास ज़ुल्फ़िक़ार-1401 गुरुवार 29 दिसम्बर को या ज़हरा के नारे के साथ दक्षिणपूर्वी क्षेत्रों में मकरान तट से होर्मुज जलडमरूमध्य की पूर्वी बंदरगाह तक शुरू हुआ सोमवार 3 जनवरी को समाप्त हो गया। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें