अमरीका और ईरान के प्रतिनिधियों की मुलाक़ात की ख़बरें निराधार हैं, तेहरान
संयुक्त राष्ट्र संघ में ईरान के स्थायी राजदूत और ईरान के मामलों में अमरीका के विशेष दूत रॉबर्ट मैली के बीच मुलाक़ात की ख़बर का तेहरान ने खंडन किया है।
ग़ौरतलब है कि मीडिया में कुछ ऐसी ख़बरे आई थीं, कि संयुक्त राष्ट्र संघ में ईरान के राजदूत अमीर सईद इरवानी और ईरान के मामलों में अमरीकी सरकार के सलाहकार रॉबर्ट मैली ने मुलाक़ात की है।
सामाचारिक सूत्रों ने अमरीकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस के हवाले से दावा किया था कि वाशिंगटन ने इस्लामी गणतंत्र ईरान को संदेश भेजा है, हालांकि परमाणु वार्ता की बहाली की अभी कोई योजना नहीं है।
बुधवार की साम संयुक्त राष्ट्र संघ में ईरान के स्थायी राजदूत के कार्यालय ने एक बयान जारी करके उन रिपोर्टों को ख़ारिज कर दिया है, जिसमें दावा किया गया था कि ईरानी राजदूत ने अमरीकी अधिकारियों से मुलाक़ात की है।
इस बयान में कहा गया है कि ईरानी राजदूत विभिन्न राजनीतिक और अकादमिक हस्तियों से मुलाक़ात करते रहते हैं, लेकिन अमरीकी अधिकारियों से उनकी कोई बातचीत या मुलाक़ात नहीं हुई है। msm