ईरान केअंदर माहौल ख़राब करने वालों को जवाब दिया जाएगाः राष्ट्रपति
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i121150-ईरान_केअंदर_माहौल_ख़राब_करने_वालों_को_जवाब_दिया_जाएगाः_राष्ट्रपति
राष्ट्रपति का कहना है कि ईरान के अंदर जो भी माहौल ख़राब करने की कोशिश करेगा उसे जवाबदेह होना होगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०१, २०२३ १२:१५ Asia/Kolkata
  • ईरान केअंदर माहौल ख़राब करने वालों को जवाब दिया जाएगाः राष्ट्रपति

राष्ट्रपति का कहना है कि ईरान के अंदर जो भी माहौल ख़राब करने की कोशिश करेगा उसे जवाबदेह होना होगा।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहिम रईसी ने कल रात ईरानी टेलीविजन चैनल से बात करते हुए स्वतंत्रता प्रभात के आगमन और इमाम खुमैनी की स्वदेश वापसी की सालगिरह पर बधाई दी और कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान के संस्थापक] उनका व्यक्तित्व और उनकी स्मृति, उनकी जीवन शैली हम सभी के लिए हमेशा एक आदर्श रहेगी।

राष्ट्रपति ने कहा कि तमाम दबावों और प्रतिबंधों के बावजूद ईरान हर क्षेत्र में विकास कर रहा है और प्रतिबंधों को निष्प्रभावी करने में विफल रहने के कारण आज दुश्मन हमारे कार्यों से नाराज़ है। उन्होंने कहा कि हालिया दंगों का एक कारण यह था कि दुश्मन राजनेताओं के कार्यों से अपने प्रतिबंधों को निष्प्रभावी होते देखा और प्रतिबंधों के बावजूद हमारे तेल निर्यात में वृद्धि हुई।

उनका कहना था कि देश ने उत्पादन पर अंकुश लगाने के प्रयासों के बावजूद 5 प्रतिशत की वृद्धि का अनुभव किया और लगभग 1 मिलियन नौकरियां पैदा हुईं। राष्ट्रपति ने यह बयान करते हुए कि यूरोपीय लोगों को अपने लिए ऐसा ही करना चाहिए और दोहरे मानकों को त्यागना चाहिए, कहा कि ईरान के अंदर जो कोई भी माहौल ख़राब करने की कोशिश करेगा, उसे जवाबहेह होना होगा। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें