ईरान, ज़हरख़ुरानी का मामला, जनता को निराश करने की कोशिश नाकाम
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने कहा है कि दुश्मन, ईरानी जनता में निराशा पैदा करने की असफल कोशिश कर रहा है।
ख़ुफ़िया मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों से बात करते हुए राष्ट्रपति सैयद इब्राहिम रईसी ने कहा कि आज देश की सारी ऊर्जा और संपत्ति ख़तरे में है।
उन्होंने दुश्मन के हाइब्रिड युद्ध और अशांति फैलाने की कोशिशों का ज़िक्र किया और कहा कि दुश्मन जनता की सोच और चिंताओं को बदलना चाहता है।
राष्ट्रपति ने कहा कि ख़तरों की पहचान और सटीक धारणा, साथ ही संज्ञानात्मक प्रभुत्व और ख़ुफ़िया श्रेष्ठता, दुश्मन के मौजूदा हाइब्रिड युद्ध का सामना करने के लिए आवश्यक हैं।
सैयद इब्राहीम रईसी ने देश के कुछ स्कूलों में स्वास्थ्य समस्याओं की ओर इशारा करते हुए तथ्यों तक पहुंच के महत्व और दुश्मन द्वारा संभावित हमलों की भविष्यवाणी करने और रोकने की आवश्यकता पर बल दिया।
ज्ञात रहे कि पिछले कुछ दिनों में ईरान के कुछ शहरों के स्कूलों में छात्रों के बीच ज़हरख़ुरानी के मामले सामने आए हैं और संबंधित संस्थान इन मामलों की जांच कर तथ्यों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
ईरान के गृह मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी मजीद मीर अहमदी ने कहा है कि देश की ख़ुफ़िया एजेंसियों ने कुछ लोगों को ज़हरख़ुरानी में शामिल होने के संदेह में हिरासत में लिया है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए