जनरल सुलैमानी की हत्या के मामले की पैरवी जारी रहेगीः राष्ट्रपति
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i124278-जनरल_सुलैमानी_की_हत्या_के_मामले_की_पैरवी_जारी_रहेगीः_राष्ट्रपति
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने एक बार फिर शहीद जनरल क़ासिम सुलैमानी और शहीद अबू महदी अलमुहन्दिस की हत्या के मामले की पैरवी करने और उसे परिणाम तक पहुंचाने पर बल दिया है।
(last modified 2023-05-10T06:19:43+00:00 )
May १०, २०२३ ११:४२ Asia/Kolkata
  • जनरल सुलैमानी की हत्या के मामले की पैरवी जारी रहेगीः राष्ट्रपति

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने एक बार फिर शहीद जनरल क़ासिम सुलैमानी और शहीद अबू महदी अलमुहन्दिस की हत्या के मामले की पैरवी करने और उसे परिणाम तक पहुंचाने पर बल दिया है।

राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने तेहरान के दौरे पर आए इराक़ की सुप्रीम ज्युडिशयल काउंसिल के प्रमुख फ़ाएक़ ज़ीदान से मुलाक़ात की। इस मौक़े पर फ़ाएक़ ज़ीदान ने ईरान और इराक़ के उक्त दोनों शहीद कमान्डरों की हत्या के मामले की पैरवी में अपने देश के प्रयासों और कार्यवाहियऔं से राष्ट्रपति रईसी को अवगत कराया।   

राष्ट्रपति ने इस मामले में न्याय की स्थापना और उसकी तेज़ प्रक्रिया पर बल देते हुए कहा कि इस मामले की परिणाम की प्राप्ति तक पैरवी से यह स्पष्ट् हो जाएगा कि तेहरान और बग़दाद एसे लोगों के साथ किसी भी समझौते को नहीं मानेंगे जो ख़ुद को हर प्रकार के वचनों और प्रतिबद्धताओं से ऊपर समझते हैं।

सैयद इब्राहीम रईसी ने साथ ही दोनों देशों के बीच ऊर्जा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के विस्तार और हो चुके समझौतों को व्यवहारिक बनाने पर भी बल दिया।

दूसरी ओर इराक़ की सुप्रीम ज्युडिशयल काउंसिल के प्रमुख फ़ाएक़ ज़ीदान ने संसद सभापति मुहम्मद बाक़र क़ालीबाफ़ मुलाक़ात की। इस्लामी गणतंत्र ईरान के संसद सभापति और इराक़ की सुप्रीम ज्युडिशयल काउंसिल के प्रमुख ने आपसी रुचि के मुद्दे पर विचार विमर्श किया।  

इराक़ की सर्वोच्च न्यायिक परिषद के प्रमुख फ़ाएक़ ज़ीदान ने क़ानूनी और न्यायिक संबंधों को विकसित करने और इन संबंधों को गहरा करने के उद्देश्य से मंगलवार को तेहरान की यात्रा की।

दोनों देशों के बीच क़ानूनी और न्यायिक सहयोग को विकसित करने के उद्देश्य से की जा रही इस यात्रा में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और सहयोग के 2 सहमतिपत्रों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए