ईरान ने बनाया यात्री विमान तो हैरत में इस्राईल
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i124712-ईरान_ने_बनाया_यात्री_विमान_तो_हैरत_में_इस्राईल
इस्राईली मीडिया इस बात पर बड़ी हैरत में है कि ईरान ने एविएशन के क्षेत्र में लंबी छलांग लगाते हुए यात्री जेट बना लिया है।
(last modified 2023-05-24T01:52:51+00:00 )
May २४, २०२३ ०७:२१ Asia/Kolkata
  • ईरान ने बनाया यात्री विमान तो हैरत में इस्राईल

इस्राईली मीडिया इस बात पर बड़ी हैरत में है कि ईरान ने एविएशन के क्षेत्र में लंबी छलांग लगाते हुए यात्री जेट बना लिया है।

ईरान की तस्नीम न्यूज़ एजेंसी ने एक इंटरव्यू किया जिसमें ईरान में 72 सीटर यात्री विमान के निर्माण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई थीं।

इस ख़बर पर इस्राईल के अख़बार जेरुज़लम पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि यात्री विमान के निर्माण की ईरान की क्षमता इसलिए बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है कि यह टेक्नालोजी ईरान की ड्रोन और मिसाइल टेक्नालोजी को और भी आगे ले जाएगी।

ईरान की अमीर कबीर युनिवर्सिटी की एरोस्पेस फ़ैकल्टी के विमान डिज़ाइनिंग के टीचर मुहम्मद अली वज़ीरी ने विस्तृत इंटरव्यू में बताया कि यह पूरा प्रोजेक्ट पूरी तरह घरेलू प्रोजेक्ट है यानी इसमें कहीं किसी विदेशी की कोई मदद नहीं ली गई है।

इंटरव्यू में बताया गया कि यह विमान टेस्ट के 8 चरण पूरे कर रहा है लेकिन 72 सीटर विमान कब बनकर तैयार हो जाएगा इसके लिए कोई निर्धारित समय सीमा नहीं दी गई है।

इस्राईली अख़बार ने लिखा कि ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने ईरान की विमान निर्माण इंडस्ट्री का मुआइना किया था और यात्री विमान निर्माण की नई प्रोडक्शन लाइन शुरू करने पर ज़ोर दिया था इसलिए लगता है कि 72 सीटर विमान का प्रोजेक्ट भी उन प्रोजेक्टों में शामिल है जिनका आदेश राष्ट्रपति ने दिया।

आंकड़े बताते हैं कि ईरान के पास 90 एयरपोर्ट हैं और साढ़े आठ करोड़ की आबदी है। ईरान को इस हिसाब से कम से कम 550 विमानों की ज़रूरत है और ईरान के पास इस समय 330 यात्री विमान हैं इसलिए राष्ट्रपति रईसी ने यात्री विमानों के निर्माण पर ज़ोर दिया है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए