तीन अफ़्रीक़ी देशों के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i126218-तीन_अफ़्रीक़ी_देशों_के_लिए_रवाना_हुए_राष्ट्रपति
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी केन्या, युगांडा और जिम्बाब्वे के राष्ट्रपतियों के आधिकारिक निमंत्रण पर एक उच्चस्तीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बुधवार की सुबह तेहरान से केन्या के लिए रवाना हुए।
(last modified 2023-07-12T04:08:07+00:00 )
Jul १२, २०२३ ०९:३६ Asia/Kolkata
  • तीन अफ़्रीक़ी देशों के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी केन्या, युगांडा और जिम्बाब्वे के राष्ट्रपतियों के आधिकारिक निमंत्रण पर एक उच्चस्तीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बुधवार की सुबह तेहरान से केन्या के लिए रवाना हुए।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार इस यात्रा में स्वास्थ्य व कृषि मंत्री, विदेश मंत्री और विज्ञान और प्रौद्योगिकी के उपाध्यक्ष और उप मंत्रियों का एक समूह और राष्ट्रपति के कार्यकारी सलाहकार भी उनके साथ हैं।

बुधवार की सुबह और तेहरान के मेहराबाद हवाई अड्डे पर तीन अफ्रीकी देशों केन्या, युगांडा और ज़िम्बाब्वे के लिए रवाना होने से पहले राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने कहा था कि यह यात्रा केन्या, युगांडा और ज़िम्बाब्वे के राष्ट्रपतियों के आधिकारिक निमंत्रण पर हो रही है।  

उनका कहना था कि इस्लामी क्रांति की सफलता के बाद तेहरान के अफ्रीकी देशों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में अच्छे संबंध रहे हैं लेकिन समय गुज़रने के साथ कुछ संबंध ख़त्म हो गये विशेषकर पिछले दशकों के दौरान लेकिन आज अफ्रीका में मौजूद विशाल धन और प्राकृतिक और खनिज संसाधनों के कारण और अफ्रीकी देशों में कई प्रतिभाओं को ध्यान में रखते हुए इन क्षमताओं का आदान-प्रदान हो सकता है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें