ईरान और यूगांडा के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i126240-ईरान_और_यूगांडा_के_बीच_कई_महत्वपूर्ण_समझौतों_पर_हस्ताक्षर
ईरान और युगांडा के उच्चाधिकारियों ने दोनों देशों के राष्ट्रपतियों की उपस्थिति में 4 सहयोग दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर किए।
(last modified 2023-07-13T06:12:32+00:00 )
Jul १३, २०२३ ११:४० Asia/Kolkata
  • ईरान और यूगांडा के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर

ईरान और युगांडा के उच्चाधिकारियों ने दोनों देशों के राष्ट्रपतियों की उपस्थिति में 4 सहयोग दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर किए।

इर्ना के अनुसार, वीज़ा छूट, कृषि सहयोग, एक संयुक्त स्थायी आयोग की स्थापना और संयुक्त बयान, ईरान और यूगांडा के बीच वे 4 सहयोग दस्तावेज़ थे जिन पर दोनों देशों के राष्ट्रपतियों की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए थे।

ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी, यूगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसोनी के आधिकारिक निमंत्रण पर, अफ़्रीक़ी महाद्वीप की अपनी क्षेत्रीय यात्रा के दूसरे गंतव्य पर कंपाला पहुंचे।

ईरान के राष्ट्रपति ने तीन देशों केन्या, यूगांडा और ज़िम्बाब्वे के राष्ट्रपतियों के आधिकारिक निमंत्रण पर एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए बुधवार सुबह अफ़्रीक़ा की अपनी यात्रा शुरु की। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें