ईरान में पत्रकार दिवस, मगर दुश्मन मीडिया का अलग ही राग
ईरान में आठ अगस्त का दिन पत्रकार दिवस के रूप में मनाया गया। मीडिया और पत्रकार बहुत महत्वपूर्ण साधन हैं मगर ईरान में इस्लामी क्रांति आने के बाद से पिछले 44 साल में दुश्मनों ने मीडिया और पत्रकारों को ईरान के ख़िलाफ़ घातक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया है।
पश्चिमी मीडिया ईरान से जुड़े हर परिवर्तन और घटना की बिल्कुल उलटी तसवीर पेश करने की कोशिश करता रहता है।
ईरान के हालात की अगर बात की जाए तो इस्लामी क्रांति आने के बाद से ईरान हर क्षेत्र में आगे बढ़ा है और कुछ क्षैत्रों की प्रगति का इक़रार तो दुश्मन ताक़तों ने भी किया है मगर पश्चिमी मीडिया यह दिखाने की कोशिश करता है कि ईरान बदहाली का शिकार है।
पश्चिमी मीडिया दरअस्ल इस कोशिश में लगा है कि ख़ुद ईरान के लोगों के सोचने के तरीक़े को बदल दे और ईरान के बारे में तथा ईरान की इस्लामी लोकतांत्रिक व्यवस्था के बारे में जनता की सोच बदल जाए। इसके लिए पारम्परिक मीडिया का इस्तेमाल किया ही जा रहा है साथ साथ सोशल मीडिया को और भी बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जा रहा है।
ईरान में आठ अगस्त को पत्रकार दिवस मनाया गया। इस मौक़े पर राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी का भाषण हुआ जिसमें उन्होंने मीडिया के महत्व की बात करते हुए कहा कि वे मीडिया में बहुत सी चीज़ें देखते हैं जो उन्हें ग़लत और भ्रामक लगती हैं मगर कभी भी उन्होंने मीडिया संस्थान या पत्रकार के ख़िलाफ़ शिकायत नहीं की।
राष्ट्रपति रईसी का कहना था कि देश की लड़ाई में मीडिया सरकार के साथ मिलकर बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और दुश्मनों के हमलों का जवाब देता है।
पश्चिमी मीडिया की तरफ़ से ईरान पर जो हमले होते हैं उनका जवाब देने में वास्तव में ईरानी मीडिया संस्थान केन्द्रीय भूमिका निभाते हैं। वहीं यह भी तथ्य है कि देश के भीतर अलग अलग विभागों पर नज़र रखना भी मीडिया का काम है जो वह मुस्तैदी से अंजाम देता है। मीडिया सरकार के कामकाज की सतत समीक्षा और मूल्यांकन करता रहता है और ज़रूरत पड़ने पर आलोचना भी करता है।
ईरान में मनाए गए पत्रकार दिवस के मौक़े पर दुशमन मीडिया ने अपेक्षा अनुसार ईरान पर हमले किए और वही घिसे पिटे आरोप दोहराए कि ईरान में मीडिया और पत्रकारों की हालत अच्छी नहीं है। दुश्मन मीडिया संस्थान यह भी भूल गए कि ईरान में 8 अगस्त को पत्रकार दिवस क्यों मनाया जाता है।
दरअस्ल ईरानी कैलेंडर के पांचवें महीने मुरदाद की 17 तारीख़ बराबर आठ अगस्त को अफ़ग़ानिस्तान में ईरान के वाणिज्य दूतावास पर हमला हुआ था जिसमें ईरान के पत्रकार महमूद सारेमी और काउंसलेट के आठ लोग मारे गए थे। इसी पत्रकार की याद में ईरान में पत्रकार दिवस मनाया जाता है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए