ईरान की संपत्ति की आज़ादी को लेकर दक्षिणी कोरिया की प्रतिक्रिया
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i127150-ईरान_की_संपत्ति_की_आज़ादी_को_लेकर_दक्षिणी_कोरिया_की_प्रतिक्रिया
दक्षिणी कोरिया का कहना है कि ईरान की सीज़ की गई समपत्ति की स्वतंत्रता के मुद्दे का वह मैत्रीपूर्ण ढंग से समाधान चाहता है।
(last modified 2023-08-11T11:53:38+00:00 )
Aug ११, २०२३ १७:२३ Asia/Kolkata
  • ईरान की संपत्ति की आज़ादी को लेकर दक्षिणी कोरिया की प्रतिक्रिया

दक्षिणी कोरिया का कहना है कि ईरान की सीज़ की गई समपत्ति की स्वतंत्रता के मुद्दे का वह मैत्रीपूर्ण ढंग से समाधान चाहता है।

ईरान में अमरीकी जासूसों की आज़ादी से संबन्धित वाशिग्टन और तेहरान के बीच हुए समझौते के बाद दक्षिणी कोरिया ने आशा व्यक्त की है कि देश में सीज़ की गई इस्लामी गणतंत्र ईरान की संपत्ति का मामला जल्द सुलझ जाए। 

गुरूवार को वाशिग्टन ने ईरान में अमरीका के पांच बंदियों के स्वतंत्र किये जाने की पुष्टि की थी।  इसी के साथ यह भी कहा गया था कि इन बंदियों को स्वतंत्र कराने का तो समझौता हो गया है किंतु ईरान के विरुद्ध प्रतिबंध और दबाव बाक़ी रहेगा। 

संयुक्त राष्ट्रसंघ में इस्लामी गणतंत्र ईरान के प्रतिनिधि ने गुरूवार की शाम इन लोगों की आज़ादी की ख़बर देते हुए कहा था कि फिलहाल वे हाउस अरेस्ट हैं।  ईरान के विदेश मंत्री के सलाहकार अली बाक़ेरी ने यह बताया है कि देश की कई अरब डालर की संपत्ति को आज़ाद कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।  अमरीका की ओर से अपने वचनों को पूरा करने की गारेंटी हमें मिली है।  इसी परिप्रेक्ष्य में अमरीका में कुछ ईरानी नागरिकों की आज़ादी की बात भी शामिल है। 

ईरान प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिणी कोरिया के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान जारी करके दावा किया है कि उसके पास इस संबन्ध में कोई जानकारी नहीं है जो संचार माध्यमों में मौजूद है कि पांच अमरीकी जासूसों की आज़ादी के बदले में देश में मौजूद ईरान की संपत्ति में से 6 अरब डालर आज़ाद कर दिये जाएंगे।  इसी के साथ सियोल का कहना है कि दक्षिणी कोरिया, ईरान की सीज़ की गई संपत्ति की स्वतंत्रता के मुद्दे का मैत्रीपूर्ण ढंग से समाधान चाहता है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें