समूचा ईरान शोकाकुल
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i127168-समूचा_ईरान_शोकाकुल
आज समूचे में ईरान में इमाम ज़ैनुल आबेदीन की शहादत के दुःखद अवसर पर शोक मनाया जा रहा है।
(last modified 2023-08-12T10:01:18+00:00 )
Aug १२, २०२३ १२:५८ Asia/Kolkata
  • समूचा ईरान शोकाकुल

आज समूचे में ईरान में इमाम ज़ैनुल आबेदीन की शहादत के दुःखद अवसर पर शोक मनाया जा रहा है।

इस दुःखद अवसर पर कल रात से ही ईरान के विभिन्न नगरों की मस्जिदों और इमाम बारगाहों आदि में शोक सभाओं का आयोजन हो रहा है जिनमें वक्ता इमाम ज़ैनुल आबेदीन अलैहिस्सलाम के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाल रहे हैं। इस संबंध में सबसे बड़ी शोक सभाओं का आयोजन ईरान के पवित्र नगरों कुम में हज़रत फातेमा मासूमा स. और मशहद में इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम के रौज़ों में किया गया।

इसी प्रकार शीराज़ नगर में शाह चेराग़ के रौज़े में भी इमाम ज़ैनुल आबेदीन अलैहिस्सलाम की शहादत के संबंध में शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें इमाम के चाहने वाले श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। शाह चेराग़ इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम के भाई हैं जबकि हज़रत फातेमा मासूमा सलामुल्लाह अलैहा उनकी बहन हैं। इमाम ज़ैनुल आबेदीन अलैहिस्सलाम इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के बेटे और चौथे इमाम हैं और वह बहुत अधिक सज्दा करते थे इसलिए उनकी एक प्रसिद्ध उपाधि सज्जाद है।

इमाम सज्जाद अलैहिस्सलाम का जन्म सन 38 हिजरी कमरी में पवित्र नगर मदीना में हुआ था। इमाम ने एसे दौर में जीवन गुज़ारा जब पैग़म्बरे इस्लाम के पवित्र परिजनों के साथ कड़ा व्यवहार किया जाता था। इमाम सज्जाद अलैहिस्सलाम कर्बला में मौजूद थे पर वह बहुत सख्त बीमार थे जिसकी वजह से रणक्षेत्र में न जा सके और अपने पिता इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की शहादत के बाद लोगों के मार्गदर्शन का ईश्वरीय दायित्व संभाला।

मुसलमानों के चौथे इमाम, इमाम सज्जाद अलैहिस्सलाम की शहादत के बारे में दो रिवायतें हैं एक रिवायत के अनुसार 12 मोहर्रम जबकि दूसरी रिवायत के अनुसार 25 मोहर्रम को इमाम शहीद हुए थे।

चौथे इमाम ने समय के अत्याचारी शासकों की ओर से की जाने वाली सख्ती के कारण दुआओं के माध्यम से लोगों का मार्गदर्शन किया और इस संबंध में उनकी दुआओं के संकलन को "सहीफये सज्जादिया" कहा जाता है। इसी प्रकार इमाम ने इस्लाम धर्म की सुरक्षा और प्रचार - प्रसार के लिए बहुत से शिष्यों की प्रशिक्षा की इस प्रकार से कि इमाम ने जिन शिष्यों की प्रशिक्षा की उनकी संख्या 170 बताई जाती है।

इस दुःखद अवसर पर I.R.I.B अपने समस्त श्रोताओं व पाठकों की सेवा में हार्दिक संवेदना प्रस्तुत करता है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करे