राष्ट्रपति दक्षिणी अफ़्रीक़ा के लिए रवाना, ब्रिक्स में सदस्यता का मुद्दा अहम
इस्लामी गणराज्य ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी दक्षिणी अफ़्रीक़ा की यात्रा पर रवाना हो गए।
बुधवार की शाम राष्ट्रपति रईसी तेहरान से रवाना हुए और वो दक्षिणी अफ़्रीक़ा में अपने समकक्ष से मुलाक़ात करेंगे। वो जोहानेसबर्ग शहर में होने वाली ब्रिक्स की शिखर बैठक में भाग लेंगे जबकि इस बैठक के इतर कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों से उनकी मुलाक़ातें प्रस्तावित हैं।
राष्ट्रपति रईसी पहले भी कह चुके हैं कि इस्लामी गणराज्य ईरान ब्रिक्स का हिस्सा बनने में दिलचस्पी रखता है। ईरान ने हाल ही में शंघाई सहयोग संगठन की सदस्यता ग्रहण की है जिसके बाद ब्रिक्स में सदस्यता के लिए भी ईरान ने अपनी दिलचस्पी दिखाई है।
ब्रिक्स और शंघाई सहयोग संगठन जैसे संगठनों को दुनिया के बहुत से देश बदलती विश्व व्यवस्था के मज़बूत उदाहरणों के रूप में देखते हैं और भविष्य केन्द्रित दृष्टिकोण के आद पर इस प्रकार के संगठनों में भूमिका निभाने में रूचि रखते है।
ब्रिक्स ने अभी नए सदस्यों के लिए पैमानों का निर्धारण नहीं किया है लेकिन जिस तरह लगातार इस संगठन में सदस्यता में रूचि ज़ाहिर करने वाले देशों की संख्या बढ़ रही है उसे देखकर लगता है कि दुनिया देश न्यू वर्ल्ड आर्डर की ओर प्रस्थान के लिए गंभीरता से सोच रहे हैं।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए