राष्ट्रपति रईसी स्वदेश लौटे, भारतीय प्रधानमंत्री से अहम मुलाक़ात
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद स्वदेश लौट आए हैं।
राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने ब्रिक्स के सदस्य देशों के अनेक नेताओं से मुलाक़ातें भी कीं और आपसी रुचि तथा महत्वपूर्ण क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार विमर्श किया।
राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने दक्षिण अफ्रीका की आर्थिक राजधानी जोहान्सबर्ग में भारत के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।
राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने गुरुवार को भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात में आपसी हितों और महत्वपूर्ण क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की।
दूसरी ओर राष्ट्रपति ने कहा कि ब्रिक्स वैश्विक गठबंधन की दुनिया में आर्थिक और वाणिज्यिक सहयोग में एक बड़ी भूमिका है।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद शुक्रवार की सुबह तेहरान पहुंचे और हवाई अड्डे पर मंत्रीमंडल के कई सदस्यों ने उनका स्वागत किया।
उन्होंने तेहरान हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए अपनी दक्षिण अफ़्रीक़ा की यात्रा की उपलब्धियों के बारे में बताया और कहा कि ब्रिक्स में उत्तरी अफ़्रीक़ा, दक्षिणी अफ़्रीक़ा, एशिया और लैटिन अमेरिका के महत्वपूर्ण सदस्य हैं। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए