Oct ११, २०२३ १७:४९ Asia/Kolkata

नाइजीरिया के इस्लामी आंदोलन के प्रमुख अयातुल्लाह शेख़ इब्राहीम ज़कज़की और उनकी पत्नी को लेकर एक विमान बुधवार सुबह इमाम ख़ुमैनी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। जहां उनका ज़ोरदार स्वागत हुआ।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, नाइजीरिया के इस्लामिक मूवमेंट के प्रमुख अयातुल्लाह शेख़ इब्राहीम ज़कज़की का तेहरान स्थित स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी (र.ह) हवाई अड्डे पर बड़ी संख्या में ईरानी अधिकारियों, आम लोगों, तेहरान विश्वविद्यालयों के छात्रों और बड़ी संख्या में ईरान में रह रहे नाइजीरियाई छात्रों ने भव्य स्वागत किया। शेख़ ज़कज़की के स्वागत समारोह में पहुंचे लोगों ने अपने हाथों में ईरान के महान योद्धा शहीद जनरल क़ासिम सुलेमानी और शेख़ ज़कज़की की तस्वीरें और तख़्तियां लिए हुए थे जिसपर विभिन्न प्रकार के क्रांतिकारी नारे लिखे हुए थे। इसी तरह हवाई अड्डे पर स्वागत करने आए लोगों ने इस धार्मिक विद्वान और नेता का स्वागत "अमेरिका मुर्दाबाद", "इस्राईल मुर्दाबाद" और "अल्लाहो अकबर" के ज़ोरदार नारों से किया। नाइजीरिया के वरिष्ठ शिया धर्मगुरू आयतुल्लाह शेख़ इब्राहीम ज़कज़की ने इमाम ख़ुमैनी हवाई अड्डे पर उनका स्वागत करने पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें उम्मीद है कि ईरान की इस्लामी क्रांति अमेरिका, यूरोप और अन्य देशों सहित पूरी दुनिया में ऐसा परिवर्तन ला सकती है, जिससे हज़रत इमाम मेहदी (अ.स.) के ज़हूर के लिए मार्ग प्रशस्त हो सके।

नाइजीरिया के इस्लामिक मूवमेंट के प्रमुख अयातुल्लाह शेख़ इब्राहीम ज़कज़की का तेहरान स्थित स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी (र.ह) हवाई अड्डे पर स्वागत करने पहुंचे लोग।

उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2015 में नाइजीरिया की पुलिस और सेना ने कादूना प्रांत के ज़ारिया शहर में “हुसैनिया बक़ियतुल्लाह”नामक इमाम बारगाह और शियों के नेता आयतुल्लाह शेख़ इब्राहीम ज़कज़की के मकान पर हमला करके उन्हें, उनकी धर्मपत्नी ज़ीनत इब्राहीम और उनके एक बेटे को गिरफ़्तार कर लिया था। उस हमले में नाइजीरिया के सैकड़ों शिया मुसलमान शहीद हुए थे। कुछ संचार माध्यमों ने उस हमले में शहीद होने वालों की संख्या दो हज़ार बतायी थी जबकि शेख़ इब्राहीम ज़कज़की और उनकी पत्नी बुरी तरह घायल हो गये थे। उस हमले में नाइजीरिया की सेना और पुलिस ने शेख़ ज़कज़की के तीन बेटों को भी शहीद कर दिया था। इसी प्रकार दिसंबर 2015 से एक वर्ष पहले यानी 2014 में विश्व कुद्स दिवस के अवसर पर नाइजीरिया की पुलिस ने शेख़ इब्राहीम ज़कज़की के तीन अन्य बेटों को गोलीमार कर शहीद कर दिया था। (RZ)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।

टैग्स