ग़ज़्ज़ा में मानवता विरोधी अभियान रुकना चाहिएः ईरान
ग़ज़्ज़ा की पट्टी पर अवैध ज़ायोनी शासन के हमलों का सिलसिला जारी है जिसको ईरान ने तत्काल रोके जाने को कहा है।
ईरान के विदेशमंत्री ने कहा है कि ग़ज़्ज़ा में युद्ध अपराध को रुकवाया जाए।
ईरान के विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने शुक्रवार की शाम सीरिया के अपने समकक्ष फैसल मिक़दाद के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने बताया कि फ़िलिस्तीन की वर्तमान स्थति के बारे में कुछ समय पहले मेरी सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद के साथ बात हुई है।
अब्दुल्लाहियान ने कहा कि सीरिया आरंभ से ही फ़िलिस्तीनियों का समर्थक रहा है। उनका कहना था कि रिपोर्टों के अनुसार अभी भी अवैध ज़ायोनी शासन के कुछ सैन्य केन्द्र, फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ताओं के नियंत्रण में हैं। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में ज़ायोनी शासन, फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ताओं का मुक़ाबला करने की स्थति में नहीं है। इसीलिए उसने ग़ज़्ज़ा में निहत्थे फ़िलिस्तीनियों पर बमबारी शुरू कर दी है जिसमें आम लोग मारे जा रहे हैं। यह काम एक प्रकार से खुला हुआ जनसंहार है।
फ़िलिस्तीन के प्रतिरोधकर्ताओं ने शनिवार 7 सितंबर को अवैध ज़ायोनी शासन के विरुद्ध अलअक़सा तूफान नामक सैन्य अभियान आरंभ किया था। इसको रोकने में ज़ायोनी शासन पूरी तरह से विफल रहा। अपनी इसी खिसियाहट को मिटाने के लिए उसने ग़ज्ज़ा की पट्टी पर फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध हमले शुरू कर दिये जिनमें आम फ़िलिस्तीनी नागरिक मारे जा रहे हैं।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए