क्षेत्र में नई स्थति बनने की संभावना मौजूद हैः अब्दुल्लाहियान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i130408-क्षेत्र_में_नई_स्थति_बनने_की_संभावना_मौजूद_हैः_अब्दुल्लाहियान
ईरान के विदेशमंत्री कहते हैं कि ज़ायोनियों के अपराधों को रुकवाने की प्रक्रिया यदि विफल रहती है तो क्षेत्र में युद्ध की नई स्थति बन सकती है।
(last modified 2023-11-20T09:09:25+00:00 )
Nov २०, २०२३ १४:३९ Asia/Kolkata
  • क्षेत्र में नई स्थति बनने की संभावना मौजूद हैः अब्दुल्लाहियान

ईरान के विदेशमंत्री कहते हैं कि ज़ायोनियों के अपराधों को रुकवाने की प्रक्रिया यदि विफल रहती है तो क्षेत्र में युद्ध की नई स्थति बन सकती है।

तसनीम समाचार एजेन्सी के अनुसार हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने इस ओर संकेत किया कि ग़ज़्ज़ा में युद्ध युद्ध को रुकवाने के लिए सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव में ज़ायोनी शासन बाधा बन रहा है। 

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से प्रतिरोध की ओर से एलान किया जा चुका है कि ग़ज़्ज़ा में आम नागरिकों के विरुद्ध यदि लड़ाई नहीं रुकती है तो श्रेत्र में नए मोर्चे खुलने की प्रबल संभावना पाई जाती है।  यह ठीक उसी प्रकार से है जैसे लेबनान के अतिरिक्त यमन, सीरिया और इराक़ की ओर से फ़िलिस्तीन की अत्याचार ग्रस्त जनता के हित में मोर्चे खुल चुके हैं। 

ईरान के विदेशमंत्री ने बताया कि ग़ज़्ज़ा में फ़िलिस्तीनियों के जनंसहार को रुकवाने के लिए कूटनीतिक स्तर पर प्रयास जारी हैं।  इसी के साथ ग़ज़्ज़ावासियों को ज़बरदस्ती उनके घरों से उनको पलायन करने पर विवश करने को रुकवाने के लिए भी कोशिशों को केन्द्रित किया गया है।