ईरान, ग़ज़्ज़ा यु्द्ध रुकवाना चाहता है, संरा की अपील का स्वागत किया
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i130972-ईरान_ग़ज़्ज़ा_यु्द्ध_रुकवाना_चाहता_है_संरा_की_अपील_का_स्वागत_किया
ईरान ने ग़ज़्ज़ा में इस्राईल के अपराधों को रुकवाने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव के अनुरोध का स्वागत किया है।
(last modified 2023-12-08T04:21:39+00:00 )
Dec ०८, २०२३ ०९:४८ Asia/Kolkata
  • ईरान, ग़ज़्ज़ा यु्द्ध रुकवाना चाहता है, संरा की अपील का स्वागत किया

ईरान ने ग़ज़्ज़ा में इस्राईल के अपराधों को रुकवाने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव के अनुरोध का स्वागत किया है।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासरि कनआनी ने ग़ज़्ज़ा में ज़ायोनी शासन के बर्बर अपराधों को रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव के अनुरोध का स्वागत किया है।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनआनी ने संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव की पहल का स्वागत किया है और कहा है कि ग़ज़्ज़ा के ख़िलाफ व्यापक हमलों में नागरिकों, विशेषकर बच्चों और महिलाओं का जनसंहार और सार्वजनिक स्थानों और अस्पतालों को निशाना बनाया जा रहा है।

उनका कहना था कि फ़िलिस्तीनियों की तबाही और जबरन विस्थापन क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिए ख़तरा है।

ज्ञात रहे कि संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद को पत्र लिखकर ग़ज़्ज़ा की स्थिति के बारे में चेतावनी देते हुए कहा था कि ग़ज़्ज़ा में स्थिति तेज़ी से त्रासदी की ओर बढ़ रही है और विश्व समुदाय को संकट को समाप्त करने के लिए अपने प्रभाव का उपयोग करना चाहिए। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।