अंसारुल्ला के प्रवक्ता तेहरान में
ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा के सचिव से अंसारुल्ला के प्रवक्ता ने मुलाक़ात की।
यमन के अंसारुल्ला आन्दोलन के प्रवक्ता और यमन की वार्ताकार टीम के प्रमुख मुहम्मद अब्दुस्सलाम ने तेहरन में ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा के सचिव अली अकबर अहमदियान से मुलाक़ात की।
ईरान की इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के प्रतिनिधि और ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय परिषद के सचिव तथा अंसारुल्ला के प्रवक्ता के बीच दोनो पक्षों के परस्पर हितों के मुद्दों और क्षेत्रीय सुरक्षा के बारे में विचार-विमर्श किया गया।
इस भेंटवार्ता में अली अकबर अहमदियान ने कठिन समय में यमन की जनता और वहां की सरकार के कड़े संघर्ष की सराहना की। इसी के साथ ग़ज़्ज़ा पर अवैध ज़ायोनी शासन के हमलों के मुक़ाबले में यमनियों की ओर से ग़ज़्ज़ावासियों के समर्थन की प्रशंसा की।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए