अमेरिका इस्राईल की पूर्ण पराजय से चिंतित हैः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i132120-अमेरिका_इस्राईल_की_पूर्ण_पराजय_से_चिंतित_हैः_ईरान
ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने जायोनी सरकार के प्रति अमेरिका के व्यापक समर्थन की ओर संकेत करते हुए कहा है कि अमेरिका न केवल युद्ध का एक भाग बल्कि पूरा युद्ध है और वह जायोनी सरकार की वर्तमान स्थिति और उसकी पूर्ण पराजय से बुरी तरह चिंतित है।
(last modified 2024-01-11T10:05:58+00:00 )
Jan ११, २०२४ १५:३१ Asia/Kolkata
  • अमेरिका इस्राईल की पूर्ण पराजय से चिंतित हैः ईरान

ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने जायोनी सरकार के प्रति अमेरिका के व्यापक समर्थन की ओर संकेत करते हुए कहा है कि अमेरिका न केवल युद्ध का एक भाग बल्कि पूरा युद्ध है और वह जायोनी सरकार की वर्तमान स्थिति और उसकी पूर्ण पराजय से बुरी तरह चिंतित है।

नासिर कनआनी ने सबसे पहले फिलिस्तीन में शहीद होने वाले मज़लूम लोगों और प्रतिरोध पर सलाम भेजा और अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद से मुकाबले के महानायक शहीद जनरल क़ासिम सुलैमानी को याद किया। उन्होंने सात अक्तूबर से आरंभ होने वाले अलअक्सा तूफान आप्रेशन की ओर संकेत किया और कहा कि यह आप्रेशन जायोनी सरकार के चेहरे पर महान ईश्वर का ज़ोरदार थप्पण है।

उन्होंने कहा कि जायोनी सरकार ने अभूतपूर्व पराजय के बाद अमेरिका के समर्थन से गज्जा के निर्दोष लोगों को नरसंहार आरंभ किया और अब तक 25 हज़ार से अधिक फिलिस्तीनी शहीद हो चुके हैं परंतु प्रतिदिन उसकी पराजय में वृद्धि होती जा रही है और यह सरकार अपने हाथों से मजबूती से अपने ताबूत में कील ढ़ोंक रही है।

उन्होंने कहा कि तीन महीनों के असंतुलित युद्ध में जायोनी सरकार हर समय से अधिक कमज़ोर हो गयी है जबकि फिलिस्तीनी राष्ट्र हर समय से अधिक मज़बूती के साथ डटा हुआ है।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग अमेरिकी सरकार से संबंधित संचार माध्यमों के दृष्टिकोणों को युद्ध का भाग मानते हैं परंतु वास्तविकता यह है कि अमेरिका इस युद्ध का पूरा भाग है यह अमेरिका है जो बिखर चुकी सरकार का संचालन कर रहा है। यह अमेरिका है जो ग़ैर कानूनी जायोनी सरकार की हर प्रकार की सहायता कर रहा है ताकि अवैध जायोनी सरकार को खत्म होने से रोक सके। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।