ईरान ने अमेरिकी हमलों की तीव्र भर्त्सना की
ईरान ने यमन पर अमेरिका और ब्रिटेन के हमलों की कड़ी भर्त्सना की और उसे यमन की सम्प्रभुता और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का खुला उल्लंघन बताया है।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनआनी ने अमेरिका और ब्रिटेन के हमलों की भर्त्सना करते हुए कहा कि ये हमले अमेरिका और ब्रिटेन की ओर से जायोनी सरकार के समर्थन के परिप्रेक्ष्य में हुए हैं। उन्होंने कहा कि मनमानी ढंग से किये जाने वाले इन हमलों का परिणाम क्षेत्र में असुरक्षा और अस्थाईत्व के अलावा कुछ और नहीं होगा।
इसी प्रकार विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने इन हमलों की पुनरावृत्ति के परिणामों के प्रति चिंता जताते हुए विश्व समुदाय का आह्वान किया है कि वह अपनी ज़िम्मेदारी का परिचय देते हुए युद्ध और क्षेत्र में अशांति व असुरक्षा को फैलने से रोके।
इसी प्रकार अमेरिका और ब्रिटेन के हमलों पर कुछ दूसरे देशों ने भी प्रतिक्रिया जताते हुए सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाई है।
सऊदी अरब के विदेशमंत्रालय ने इन हमलों की प्रतिक्रिया में एलान किया है कि रियाज़ इन हमलों से चिंतित है। इसी प्रकार सऊदी अरब के विदेशमंत्रालय ने लाल सागर में शांति व सुरक्षा बनाये रखने और तनाव में वृद्धि से परहेज़ करने का आह्वान किया है।
कल और आज सुबह अमेरिका और ब्रिटेन ने यमन के सना, अलहुदैदा, सादा और ज़मार नगरों व प्रांतों पर हमला किया। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए