Mar १४, २०२४ १५:१३ Asia/Kolkata
  • विज्ञान और तकनीक के मार्ग पर बढ़ते रहोः रईसी का राष्ट्र से आह्वान

राष्ट्रपति रईसी ने विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में अधिक विकास पर बल दिया है।

सैयद इब्राहीम रईसी कहते हैं कि शत्रु, इस्लामी गणतंत्र ईरान को विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में पिछड़ा रखना चाहते हैं। 

बुधवार को ईरान के मेधावियों और बुद्धिजीवियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति रईसी ने विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में विकास मार्ग पर आगे बढ़ते रहने की बात कही। 

उन्होंने कहा कि समस्याओं का मुक़ाबला करते समय आसानी से मैदान छोड़कर भागना नहीं चाहिए बल्कि अपने संघर्ष को जारी रखना चाहिए।  उनका कहना था कि कड़े संघर्ष के साथ अपने समाज में मेधावियों और बुद्धिजीवियों को आशा का दीप जलाना चाहिए तथा निराशा को शत्रुओं के लिए रखना चाहिए। 

ईरान के राष्ट्रपति ने कहा कि विज्ञान और तकनीक के मार्ग पर हमको पूरी दृढ़ता के साथ आगे की ओर बढते रहना चाहिए।  उनका कहना था कि आज दुनिया में इरादों की लड़ाई है। दुश्मन नहीं चाहते हैं कि ईरान, विकास और प्रगति करे, लेकिन ईरानी लोग मज़बूत इरादों के साथ अपने मार्ग पर डटे हुए हैं। 

याद रहे कि आज की बैठक में उन मेधावियों और बुद्धिजीवियों ने भाग लिया जो इस्लामी गणतंत्र ईरान में वैज्ञानिक और तकनीकी दृष्टि से विकास मार्ग को आगे बढ़ाने के लिए हालिया वर्षों में पश्चिमी देशों से ईरान वापस आए हैं।

टैग्स