स्विट्जरलैंड के राजदूत: ईरान में चिकित्सा का स्तर बहुत सराहनीय है
-
स्विट्जरलैंड के राजदूत: ईरान में चिकित्सा का स्तर बहुत सराहनीय है
पार्सटुडे- ईरान के स्वास्थ्य और शिक्षामंत्री ने चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में स्विट्जरलैंड के साथ संयुक्त सहयोग के विस्तार का स्वागत किया।
ईरान के स्वास्थ्य और शिक्षामंत्री मोहम्मद रज़ा ज़फ़रक़ंदी ने तेहरान में स्विस राजदूत नादीन ओलिविएरी लोज़ानो से मुलाक़ात में दोनों देशों के बीच सहयोग की व्यापक गुंजाइश की ओर इशारा किया और कहा कि अतीत से ही दोनों देशों के वैज्ञानिक और शैक्षणिक संबंध रहे हैं।
उनका कहना था कि ईरान और स्विट्जरलैंड आपस में चिकित्सा विज्ञान, वैज्ञानिक सम्मेलनों और वेबिनार के क्षेत्र में संयुक्त सहयोग कर सकते हैं।
पार्सटुडे के अनुसार, ईरान के स्वास्थ्य और शिक्षामंत्री ने विशेषज्ञ स्तर समीक्षा और बाधाओं को दूर करने के लिए ईरान और स्विट्जरलैंड के बीच एक संयुक्त कार्य प्रणाली की स्थापना को आवश्यक क़रार दिया।
उनका कहना था: ईरान का सुझाव है कि दोनों देशों के बीच दूसरे आर्थिक आयोग की स्थापना की जाए जिसमें इस बार तेहरान में आयोजित तकनीकी और परिचालन मुद्दों की जांच की जानी चाहिए।
तेहरान में स्विस राजदूत "नादीन ओलिविएरी लोज़ानो" ने भी इस मुलाक़ात कहा कि उनके कंधे की सर्जरी स्विट्जरलैंड में एक ईरानी डॉक्टर द्वारा की गई थी।
उनका कहना था: मेरी आंखों की इलाज के स्पेश्लिस्ट एक ईरानी है और हमारे पास विभिन्न क्षेत्रों में बहुत कुशल डॉक्टर हैं जो ईरानी हैं और हम ईरान के साथ इस क्षेत्र में वैज्ञानिक संबंधों को बढ़ावा देना चाहते हैं।
चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में ईरान की प्रगति की प्रशंसा करते हुए, लोज़ानो ने कहा: ईरान में चिकित्सा विज्ञान और चिकित्सा के क्षेत्र में विश्वविद्यालयों का स्तर और गुणवत्ता बहुत सराहनीय है जबकि स्विट्जरलैंड में ईरानी डॉक्टर भी बहुत सफल हैं और उनके साथ सहयोग, दोनों देशों के बीच वैज्ञानिक संबंधों के विकास में अहम भूमिका निभा सकता है।
तेहरान में स्विस राजदूत ने ईरान के साथ स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में सहयोग विकसित करने में स्विट्जरलैंड की रुचि का एलान किया और कहा: ईरान में स्विस कंपनियों के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करने से लोगों की उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों तक पहुंच आसान हो सकती है।
ईरान और स्विट्ज़रलैंड के बीच राजनीतिक और वाणिज्यिक संबंधों का इतिहास डेढ़ सदी से भी अधिक पुराना है।
कीवर्ड्ज़: ईरान और स्विट्जरलैंड, ईरान की चिकित्सा प्रगति, ईरान की वैज्ञानिक शक्ति, ईरान के मेडिकल कालेज (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए