वेटलिफ़्टर ईरानी लड़की ने तीन कांस्य पदक प्राप्त किया
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i136782-वेटलिफ़्टर_ईरानी_लड़की_ने_तीन_कांस्य_पदक_प्राप्त_किया
पार्सटुडे- ईरानी महिला खिलाड़ी रैहाना करीमी ने क़तर में होने वाले वेटलिफ़्टिंग के मुक़ाबले में तीन कांस्य पदक प्राप्त किया।
(last modified 2025-01-03T06:17:24+00:00 )
Dec २४, २०२४ १५:२२ Asia/Kolkata
  • वेटलिफ़्टर ईरानी लड़की ने तीन कांस्य पदक प्राप्त किया
    वेटलिफ़्टर ईरानी लड़की ने तीन कांस्य पदक प्राप्त किया

पार्सटुडे- ईरानी महिला खिलाड़ी रैहाना करीमी ने क़तर में होने वाले वेटलिफ़्टिंग के मुक़ाबले में तीन कांस्य पदक प्राप्त किया।

ईरानी खिलाड़ी लड़की रैहाना करीमी ने एक 71 किलोग्राम का वेट, दूसरा 91 किलोग्राम का वेट और तीसरा 120 किलोग्राम का भार उठाया।

 

रैहाना करीमा ने 91 किलोग्राम के वेट को एक ही झटके में उठा लिया जबकि 120 किलोग्राम के वेट को दो बार में उठाया। इस प्रकार रैहाना करीमी ने तीन कांस्य पदक हासिल किया।

 

पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार इस कटेगरी में एक अन्य ईरानी महिला खिलाड़ी हानिया शरीफ़ी थीं और वह 200 किलोग्राम भार उठाने के मुक़ाबले में चौथे स्थान पर रहीं।

 

इससे पहले एक अन्य महिला ईरानी खिलाड़ी व वेटलिफ़्टर आल्मा हुसैनी थीं जिन्होंने दो कांस्य पदक प्राप्त किया था और उन्होंने तीसरा स्थान प्राप्त किया था।

 

एशियाई जवान और नौजवान महिलाओं के भार उठाने की 64 किलोग्राम भार ग्रुप की प्रतियोगिता रविवार को क़तर में आयोजित हुई थी। MM