लारीजानीः ईरान ने क़दम- क़दम पर क्षेत्र को आतंकवादियों से पाक किया
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i136794-लारीजानीः_ईरान_ने_क़दम_क़दम_पर_क्षेत्र_को_आतंकवादियों_से_पाक_किया
पार्सटुडे- अली लारीजानी के कथनानुसार इस्लामी गणतंत्र ईरान ने इमाम ख़ामेनेई के होशियाराना नेतृत्व व मार्गदर्शन और शहीद जनरल क़ासिम सुलैमानी की उपस्थिति में क्षेत्र को क़दम –क़दम पर आतंकवादियों से पाक किया।
(last modified 2025-01-03T06:17:32+00:00 )
Dec २६, २०२४ १३:१४ Asia/Kolkata
  • लारीजानीः ईरान ने क़दम- क़दम पर क्षेत्र को आतंकवादियों से पाक किया
    लारीजानीः ईरान ने क़दम- क़दम पर क्षेत्र को आतंकवादियों से पाक किया

पार्सटुडे- अली लारीजानी के कथनानुसार इस्लामी गणतंत्र ईरान ने इमाम ख़ामेनेई के होशियाराना नेतृत्व व मार्गदर्शन और शहीद जनरल क़ासिम सुलैमानी की उपस्थिति में क्षेत्र को क़दम –क़दम पर आतंकवादियों से पाक किया।

ईरान की इस्लामी क्रांति के सर्वोच्च नेता के सलाहकार अली लारीजानी ने मंगलवार को बल देकर कहा कि ईरान में इस्लामी क्रांति की सफ़लता उस समय क्षेत्र और विश्व की महत्वपूर्ण घटना थी।

 

उन्होंने कहा कि इस्लामी क्रांति की सफ़लता के बाद इराक़ द्वारा ईरान पर युद्ध का थोपा जाना, अमेरिका द्वारा इराक़ और अफ़ग़ानिस्तान का अतिग्रहण कर लेना, लेबनान के विरुद्ध इस्राईल का 33 दिवसीय युद्ध, सीरिया युद्ध, क्षेत्र में दाइश की उपस्थिति और यमन में युद्ध जैसी बहुत सी घटनायें पेश आयीं परंतु ईरान ने इमाम ख़ामेनेई के होशियाराना नेतृत्व व मार्गदर्शन और शहीद जनरल क़ासिम सुलैमानी की उपस्थिति में क्षेत्र को क़दम –क़दम पर आतंकवादियों से पाक किया।

 

पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार लारीजानी ने कहा कि जिन परिवर्तनों का उल्लेख किया गया वे इस बात का कारण बने कि क्षेत्र के देश विदेशी वर्चस्ववादियों के मुक़ाबले में क्षेत्र में प्रतिरोधक गुट बनायें यानी जब विदेशी वर्चस्ववाद अस्तित्व में आता व गठित होता है तो उसका निश्चित परिणाम व नतीजा उसके मुक़ाबले में जनप्रतिरोधों का गठन होना है और प्रतिरोध द्वेष और नफ़रत की वजह से अस्तित्व में आता है जिसे ज़ायोनी सरकार प्रतिदिन इन देशों के जवानों के दिलों में बो रही है। MM