ईरानी नौजवान ने एशिया के बेहतरीन बा᳴क्सर का ख़िताब जीता
-
ईरानी नौजवान एशिया का बेहतरीन बा᳴क्सर
पार्सटुडे- ईरानी नौजवान फ़रज़ान अहमदी को वर्ष 2024 का एशिया का बेहतरीन बा᳴क्सर चुना गया।
Asian Boxing Confederation ने जारी ईसवी साल के अंत में विभिन्न क्षेत्रों के बेहतरीन खिलाड़ियों, कोच और रेफ़रीज़ को चुना।
पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार इस आधार पर ईरानी नौजवान फ़रज़ान अहमदी को बेहतरीन मुक्केबाज़ और ईरान के भविष्य के रूप में चुना गया।
इससे पहले संयुक्त अरब इमारात की मेज़बानी में आयोजित होने वाली मुक्केबाज़ी की एशियाई प्रतियोगिता में ईरानी नौजवान फ़रज़ान अहमदी ने 61 किलोग्राम की कटेग्री में अपने समस्त प्रतिस्पर्धियों को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया था।
एशिया का सबसे बेहतरीन मुक्केबाज़ चुने जाने पर फ़रज़ान अहमदी ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि मुझे इस बात से बहुत ख़ुशी है कि यह गर्व मैंने अपने देश के लिए प्राप्त किया है। मैं पहलवानी के अभी आरंभिक रास्ते में हूं और मैं बहुत अधिक गर्व व पदक हासिल करना चाहता हूं। MM