ईरानी Red Crescent Society का अमेरिकी रेडक्रास के नाम संदेश
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i136950-ईरानी_red_crescent_society_का_अमेरिकी_रेडक्रास_के_नाम_संदेश
اईरानी Red Crescent Society ने अमेरिका की रेडक्रास के नाम संदेश दिया है कि वह इस कठिन घड़ी में अकेले नहीं है और हम तुरंत उसकी सहायता करने के लिए तैयार हैं।
(last modified 2025-01-16T06:49:34+00:00 )
Jan १३, २०२५ १२:४४ Asia/Kolkata
  • ईरानी Red Crescent Society के प्रमुख पीर हुसैन कुलीवंद
    ईरानी Red Crescent Society के प्रमुख पीर हुसैन कुलीवंद

اईरानी Red Crescent Society ने अमेरिका की रेडक्रास के नाम संदेश दिया है कि वह इस कठिन घड़ी में अकेले नहीं है और हम तुरंत उसकी सहायता करने के लिए तैयार हैं।

पार्सटुडे- ईरानी Red Crescent Society के प्रमुख ने अमेरिकी रेड क्रास के प्रमुख के नाम एक संदेश भेजकर ला᳴स एंजेलस में लगने वाली आग में मरने वाले लोगों के परिजनों के प्रति सहानुभूति जताई और मानवता प्रेमी सहायता भेजने हेतु ईरान की तत्परता की घोषणा की।

 

अमेरिकी रेडक्रास के प्रमुख Cliff Holtz के नाम ईरानी Red Crescent Society के प्रमुख पीर हुसैन कुलीवंद के सहानुभूति संदेश में आया है कि आपके देश में लगने वाली भयंकर आग ने न केवल लोगों के मकानों और ज़िन्दगी को तबाह कर दिया है बल्कि हज़ारों निर्दोष लोगों की ज़िन्दगी ख़तरे में पड़ गयी है और उसने आपके देश की प्राकृतिक सुन्दरता को मिट्टी में मिला दिया है यह न केवल एक स्थानीय संकट है बल्कि इंसानियत की भावना व आत्मा पर एक घाव है।

 

पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार इस संदेश में आया है कि आग के भीषण दृश्य ने पूरी दुनिया में ज़िम्मेदार, हितैषी और शुभचिंतक लोगों के दिलों को दुःखी कर दिया है और इस प्रकार के वातावरण में सांस लेना बहुत कठिन हो गया है।

कुलीवंद ने कहा कि ईरान की रेड क्रिसेन्ट सोसाइटी की ओर से आपको हम विश्वास दिलाते हैं कि इस कठिन घड़ी में आप अकेले नहीं हैं।

 

अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया राज्य के ला᳴स एंजेलस में लगने वाली हालिया आग ने दर्शा दिया है कि इस आग पर नियंत्रण करना स्थानीय क्षमता से बाहर है और इसे बुझाने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग व मदद की ज़रूरत है।

 

इसी प्रकार इस संदेश में आया है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान की रेड क्रिसेन्ट सोसाइटी ने बहुत विस्तृत पैमाने पर प्राकृतिक व मानवीय संकटों का मुकाबला किया है और उसके पास इस संबंध में काफ़ी अनुभव हैं और हम बचाव दल और राहतकर्मी भेजने के लिए तैयार हैं।

 

संदेश के एक अन्य भाग में आया है कि हम दूसरे बचाव कर्मियों के साथ मिलकर आग में फ़ंसे लोगों की सहायता के लिए पूरी तरह तैयार हैं और इंसानों की जान बचाना, प्रभावितों की मदद करना और लोगों के दिलों में आशा जगाना हमारी सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है।

 

कुलीवंद ने अपने संदेश के अंत में कहा है कि संकट में प्रभावित लोगों के प्रति सहानुभूति जताने के साथ आवश्यक समन्वय के लिए हम आपके जवाब की प्रतीक्षा में हैं। MM