ईरान और Eurasia पहले से अधिक निकट हो रहे हैं
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i137410-ईरान_और_eurasia_पहले_से_अधिक_निकट_हो_रहे_हैं
ईरानी व्यापार में विस्तार संगठन के प्रमुख मोहम्मद अली देहक़ान देहनवी ने यूरेशिया की प्रदर्शनी में ईरानी कंपनियों की भारी उपस्थिति की ओर संकेत किया और कहा कि यूरेशियाई देशों को निर्यात की जाने वाली ईरानी वस्तुओं को इस प्रदर्शनी में दिखाया जायेगा और इसके साथ ही यूरेशियाई देशों की कंपनियां भी इस प्रदर्शनी में भाग लेंगी।
(last modified 2025-02-20T06:09:09+00:00 )
Feb १७, २०२५ १५:०७ Asia/Kolkata
  • ईरान और Eurasia पहले से अधिक निकट हो रहे हैं
    ईरान और Eurasia पहले से अधिक निकट हो रहे हैं

ईरानी व्यापार में विस्तार संगठन के प्रमुख मोहम्मद अली देहक़ान देहनवी ने यूरेशिया की प्रदर्शनी में ईरानी कंपनियों की भारी उपस्थिति की ओर संकेत किया और कहा कि यूरेशियाई देशों को निर्यात की जाने वाली ईरानी वस्तुओं को इस प्रदर्शनी में दिखाया जायेगा और इसके साथ ही यूरेशियाई देशों की कंपनियां भी इस प्रदर्शनी में भाग लेंगी।

पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार देहक़ान देहनवी ने कहा कि राजनीतिक दृष्टि से यूरेशिया के आर्थिक यूनियन के सदस्य देशों के साथ ईरान के अच्छे संबंध हैं और आर्थिक दृष्टि से भी इन देशों के साथ स्वतंत्र व मुक्त व्यापार के समझौते पर हस्ताक्षर के अलावा इस यूनियन में पर्यवेक्षक देश के रूप में ईरान की सदस्यता को स्वीकार कर लिया गया है।

 

ईरानी व्यापार में विस्तार संगठन के प्रमुख  के कथनानुसार ईरान और यूरेशिया के मध्य होने वाले मुक्त व्यापार समझौते को अगले दो महीनों में अंतिम रूप दे दिया जायेगा। इस समझौते के परिप्रेक्ष्य में इससे दोनों पक्षों के समक्ष बहुत से अवसर उपलब्ध हो जायेंगे। यूरेशिया की अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी तेहरान में 21 से 24 फ़रवरी तक आयोजित होगी और यूरेशिया के सदस्य देशों ने इस प्रदर्शनी में भाग लेने हेतु अपनी तत्परता की घोषणा कर दी है।

 

यूरेशिया आर्थिक यूनियन एक आर्थिक संघ है। बेलारूस, क़ज़्ज़ाकिस्तान, रूस, क़िरक़िज़िस्तान और आर्मीनिया इसके सदस्य देश हैं जबकि ईरान इस संघ का पर्यवेक्षक सदस्य है। ईरान और यूरेशिया ने 19 मई वर्ष 2023 को मुक्त व्यापार के समझौते पर हस्ताक्षर किया है। ज्ञात रहे कि ईरान ने यूरेशिया के सदस्य देशों के लिए 87 प्रतिशत टैरिफ़ ख़त्म कर दिया है। इसी संबंध में ईरान के उद्योग, खनिज और व्यापार मंत्री सैय्यद मोहम्मद अताबक ने कहा कि यूरेशिया के सदस्य देशों की जनसंख्या 24 करोड़ है और इसमें वह लोग शामिल हैं जो व्यापार में ईरान के दृष्टिगत हैं। इसी प्रकार ईरान के उद्योग, खनिज और व्यापार मंत्री ने यूरेशिया के साथ होने वाले व्यापारिक समझौते को दोनों पक्षों के मध्य बैंकिग लेनदेन को सरल बनाने वाला बताया।

 

इसके अलावा ईरान और यूरेशिया आर्थिक यूनियन के मध्य होने वाले समझौते से दोनों पक्षों के मध्य संयुक्त पूंजी निवेश के लिए उपयुक्त व उचित स्थिति उपलब्ध होगी। MM