अगर शुद्ध ऑक्सीजन चाहते हैं तो ईरान में सिलवाने जाना मत भूलियेगा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i137426-अगर_शुद्ध_ऑक्सीजन_चाहते_हैं_तो_ईरान_में_सिलवाने_जाना_मत_भूलियेगा
पार्सटुडे- ईरान के पश्चिमी आज़रबाईजान प्रांत में एक बांध और पर्यटन स्थल सिलवाने है जहां की हवा बहुत ही अच्छी, सुहावनी और मनोहर है और वह दुनिया में शुद्ध ऑक्सीजन के 19 क्षेत्रों में से एक है।
(last modified 2025-02-20T06:09:19+00:00 )
Feb १८, २०२५ १६:०७ Asia/Kolkata
  • ईरान के पश्चिमोत्तर में स्थित पर्यटन क्षेत्र सिलवाने
    ईरान के पश्चिमोत्तर में स्थित पर्यटन क्षेत्र सिलवाने

पार्सटुडे- ईरान के पश्चिमी आज़रबाईजान प्रांत में एक बांध और पर्यटन स्थल सिलवाने है जहां की हवा बहुत ही अच्छी, सुहावनी और मनोहर है और वह दुनिया में शुद्ध ऑक्सीजन के 19 क्षेत्रों में से एक है।

सिलवाने ईरान के पश्चिमी आज़रबाईजान में स्थित है। शुद्ध हवा और शुद्ध ऑक्सीजन की दृष्टि से वह ज़मीन पर स्वर्ग का टुकड़ा है और वह तुर्किये की सीमा के निकट स्थित है। यहां हम उसकी कुछ विशेषताओं का वर्णन कर रहे हैं।

 

सिलवाहे कहां है?

सिलवाने तुर्किये की सीमा के निकट ईरान की बुलंदियों के दामन में है। सिलवाने के पश्चिम में तुर्किये और दक्षिण में इराक़ का कुर्दिस्तान क्षेत्र स्थित है।

 

शुद्ध ऑक्सीजन, फ़ेफ़ड़ों को सिलवाने का उपहार .

दुनिया में 19 क्षेत्र हैं जहां शुद्ध ऑक्सीजन है। उनमें से एक ईरान का सिलवाने क्षेत्र है। इसी वजह से वहां सांस लेने वाले असाधारण शांति का आभास करते हैं और वहां की शुद्ध ऑक्सीजन फ़ेफ़ड़ों के लिए अद्वितीय उपहार है।

 

सिलवाने के मनोरम दृश्य

उबलते सोते, फ़लों के बाग़, गर्म पानी के सोते, बहती नदियां, बहुत अधिक

खनिज जल, ऊंचे- ऊंचे पर्वत, हरे- भरे दर्रे और गहरी घाटियां आदि के मिलाप से सिलवाने में बेजोड़ व मनोहर दृश्य उत्पन्न हो गया है जो हर देखने वाले को मंत्रमुग्ध कर देता है।

 

इसके अलावा इस इलाक़े की प्राकृतिक सुन्दरता और शहर चाय नामक बांध इस बात का कारण बना है कि पर्यटकों के मध्य उसका विशेष स्थान हो।

 

सिलवाने में रहने वाले लोग कुर्दी भाषा में बात करते हैं। ज्ञात रहे कि ईरान में जो भाषायें बोली जाती हैं उनमें एक कुर्दी भाषा भी है। यहां के लोग जाजिमऔर दरी जैसे हस्तउद्योगों और दुग्ध उत्पादों से अपनी आजीविका कमाते हैं।

 

अगर सिलवाने की यात्रा और वहां की शुद्ध ऑक्सीजन में सांस लेने का

इरादा रखते हैं और वहां के मनोरम व मनोहर दृश्यों का आनंद लेना चाहते हैं तो ऊरेमिया के हवाई अड्डे से लाभ उठा सकते हैं और 40 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद इस क्षेत्र में पहुंच सकते हैं। MM