ईरान के विदेशमंत्री का उच्च मानवाधिकार परिषद की बैठक में भाषण
-
ईरान के विदेशमंत्री का उच्च मानवाधिकार परिषद की बैठक में भाषण
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री ने जनेवा में उच्च मानवाधिकार परिषद की बैठक में मानवाधिकार के सम्मान की ज़रूरत और दोहरे व भेदभावपूर्ण व्यवहार से परहेज़ करने पर बल दिया।
ईरान के विदेशमंत्री सय्यद अब्बास इराक़ची उच्च मानवाधिकार परिषद और राष्ट्रसंघ के हथियार निरस्त्रीकरण की कांफ्रेन्स में भाग लेने के लिए जनेवा गये हैं।
पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार विदेशमंत्री ने कल सोमवार को उच्च मानवाधिकार परिषद की बैठक में मानवाधिकार के संबंध में दोहरे मापदंड के जारी रहने और दूसरों पर दबाव डालने के हथकंडे के रूप में मानवाधिकार के राजनीतिक प्रयोग पर खेद जताया और कहा कि इस प्रकार का बर्ताव मानवाधिकार परिषद और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रति राष्ट्रों के विश्वास के कम होने का कारण बनेगा।
विदेशमंत्री ने कहा कि ईरान ने मानवाधिकार के संबंध में अपनी समृद्धि संस्कृति और इतिहास को ध्यान में रखते हुए सदैव अपने नागरिकों के सामाजिक और व्यक्तिगत अधिकारों को बेहतर बनाने का प्रयास किया है और इसी संबंध में हमने अपने देश में महिलाओं, बच्चों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों को बेहतर बनाने के लिए विस्तृत पैमाने पर कार्य किया है।
दूसरी ख़बर
राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद ने यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने का प्रस्ताव पारित कर दिया
राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद ने अमेरिकी सुझाव पर सोमवार की शाम को यूक्रेन और रूस युद्ध को शीघ्र समाप्त करने के प्रस्ताव को पारित कर दिया। इसके पहले अमेरिका ने राष्ट्रसंघ की महासभा में अपने दृष्टिगत प्रस्ताव को पारित कराने का प्रयास किया था परंतु उसमें नाकामी के बाद राष्ट्रसंघ में अमेरिकी सुझाव पर यह प्रस्ताव पारित हो गया।
राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद में वोटिंग के दौरान 10 देशों ने अमेरिकी सुझाव वाले प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया और पांच देशों ने वोटिंग में हिस्सा ही नहीं लिया और किसी देश ने इसका विरोध नहीं किया।
अमेरिकी प्रस्ताव को रूसी समर्थन प्राप्त था और यह प्रस्ताव सुरक्षा परिषद में ऐसी स्थिति में पारित हो गया कि जब यूरोपीय देश इस प्रस्ताव के मुखर विरोधी थे और फ्रांस और ब्रिटेन ने इस बार अपने वीटो के अधिकार के प्रयोग के स्थान पर वोटिंग में हिस्सा ही नहीं लिया।
यूरोपीय सांसदः इस्राईल अत्याचारी है
न्यूज़ एजेन्सी एसोशिएटेड प्रेस ने मंगलवार को एलान किया है कि यूरोपीय सांसद Lynn Boylan ने कहा है कि इस्राईल अत्याचारी व उद्दंडी है और उसके क्रियाकलाप इस बात के सूचक हैं कि वह अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों की उपेक्षा व अनदेखी करता है। उन्होंने कहा कि यूरोप को चाहिये कि वह इस्राईल को जवाब देने के लिए बाध्य करे। उन्होंने कहा कि विश्व समुदाय द्वारा इस्राईल को जवाब देने के लिए बाध्य करने में नाकामी का परिणाम यह है कि वह अपमान जनक व्यवहार करता है।
ज्ञात रहे कि ज़ायोनी सरकार ने सोमवार 24 फ़रवरी 2025 को यूरोपीय सांसद Lynn Boylan को फ़िलिस्तीन में दाख़िल होने से रोक दिया। MM