अराक़चीः हमारी सशस्त्र सेनाएं एक- एक शहीद का बदला लेंगी
Mar ०६, २०२६ २३:०१ Asia/Kolkata
-
ईरान के विदेशमंत्री सय्यद अब्बास अराक़ची
पार्सटुडे- ईरान के विदेशमंत्री ने कहा है कि ईरान की सशस्त्र व बहादुर सेनाएं एक- एक शहीद का प्रतिशोध लेंगी।
पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के विदेशमंत्री सय्यद अब्बास अराक़ची ने शुक्रवार को एक शहीद मां और उसके शहीद बेटे के ताबूत की तस्वीर प्रकाशित किया और बल देकर कहा है कि ईरान की सशस्त्र सेनाएं प्रतिरोध लेकर रहेंगी।
विदेशमंत्री ने एक्स पर लिखाः इस मां ने अपने बेटे को बिल्कुल नहीं छोड़ा। ... उसने अपने बेटे को जन्म दिया... और परलोक में भी उसे अकेला नहीं छोड़ा। अराक़ची ने स्पष्ट किया कि ईरान की बहादुर व सशस्त्र सेनाएं एक- एक मां, बाप और ईरानी बच्चों का प्रतिशोध लेंगी। MM
टैग्स