अराक़चीः हमारा जवाब अमेरिकी छावनियां और केन्द्र हैं
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i143354-अराक़चीः_हमारा_जवाब_अमेरिकी_छावनियां_और_केन्द्र_हैं
पार्सटुडे- ईरान के विदेशमंत्री ने अपने एक संदेश में सदियों से ईरानियों और अरब भाइयों के मध्य प्रेम और दोस्ती की ओर संकेत करते हुए लिखा है कि निः संदेह हमारा जवाब अमेरिकी छावनियां और केन्द्र हैं।
(last modified 2026-03-09T17:53:21+00:00 )
Mar ०७, २०२६ १५:२२ Asia/Kolkata
  • ईरान के विदेशमंत्री सय्यद अब्बास अराक़ची
    ईरान के विदेशमंत्री सय्यद अब्बास अराक़ची

पार्सटुडे- ईरान के विदेशमंत्री ने अपने एक संदेश में सदियों से ईरानियों और अरब भाइयों के मध्य प्रेम और दोस्ती की ओर संकेत करते हुए लिखा है कि निः संदेह हमारा जवाब अमेरिकी छावनियां और केन्द्र हैं।

पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के विदेशमंत्री सय्यद अब्बास अराक़ची ने शनिवार को सोशल प्लेटफ़ार्म पर लिखाः ईरान और अरब भाई सदियों से एक दूसरे के साथ घुल-मिलकर और दोस्ती और प्रेमपूर्ण से भरे वातावरण में रहते आये हैं।

इसी प्रकार विदेशमंत्री ने लिखा कि अमेरिकी हमलावर हमारे अरब दोस्तों की ज़मीनों का प्रयोग करके बच्चों और निर्दोष आम नागरिकों को निशाना बना रहे हैं किन्तु निः संदेह हमारा जवाब अमेरिकी छावनियों और केन्द्रों पर केन्द्रित होगा। MM