बक़ाईः ईरान जैसा समृद्ध सभ्यता वाला देश कभी भी नतमस्तक नहीं होगा
-
ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता इस्माईल बक़ाई
पार्सटुडे- ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि क्षेत्र की सुरक्षा क्षेत्रीय देशों के सहयोग पर बहुत निर्भर है।
पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता इस्माईल बक़ाई ने एक साक्षात्कार में कहा कि ईरान पर अमेरिका और इस्राईल के हमलों का कोई अंतरराष्ट्रीय क़ानूनी औचित्य नहीं है। यह शांति का उल्लंघन है और जब तक ज़रूरी होगा ईरानी राष्ट्र अपनी रक्षा करेगा। उन्होंने कहा कि ईरानी लोगों ने इतिहास से सीख लिया है कि अन्याय के मुक़ाबले में मज़बूत रहें और ईरान जैसा समृद्ध देश कभी भी घुटने नहीं टेकेगा।
बक़ाई ने आगे कहा कि हमारा इरादा फ़ार्स खाड़ी के क्षेत्र और अपने समस्त पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को मज़बूत बनाने का है, क्षेत्र की शांति व सुरक्षा क्षेत्रीय देशों के सहयोग पर बहुत निर्भर है।
उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र में अमेरिका की छावनियों को हम इस समय लक्ष्य बना रहे हैं उसकी वजह यह है कि वे ईरान के चारों ओर फैल गयी हैं और इनका प्रयोग अमेरिका ईरान पर हमले के लिए कर रहा है।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता इस्माईल बक़ाई ने बल देकर कहा कि क्षेत्र के देश इस वास्तविकता पूरी तरह समझ गये हैं कि क्षेत्र में अमेरिका की उपस्थिति से शांति व सुरक्षा उत्पन्न नहीं हुई है। MM